फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Many people died due to lightning and falling trees in Bihar: Rain, lightning alert, Patna

Bihar Weather : मौसम के कहर ने एक दिन में 61 की जान ली; जानें, आज किस जिले में बारिश और वज्रपात का अलर्ट है?

Fri, 11 Apr 2025 08:23 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 11 Apr 2025 08:23 AM IST
सार

Weather News: पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश पटना में 42.6 एमएम हुई। वहीं भागलपुर में 36.5 और मधुबनी में 36 एमएम बारिश हुई। आंधी और बारिश के कारण अधिकतम तापमान में भी कमी आई। पूर्णिया, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, सुपौल समेत कई जिलों में अधिकतम तापमाान 28 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
Bihar Weather: Many people died due to lightning and falling trees in Bihar: Rain, lightning alert, Patna
नालंदा में विशाल पेड़ गिरने के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में पिछले 24 घंटे में आंधी, बारिश और वज्रपात ने जमकर तबाही मचाई है। नालंदा, सीवान, सारण, भोजपुर, अरवल, गया, दरभंगा, जमुई और सहरसा समेत 20 जिलों में 61 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इसमें सबसे अधिक मौतें नालंदा में हुई। यहां पेड़ गिरने से 22 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं सीवान में वज्रपात से चार लोगों की मौत हुई। वज्रपात से कुल 23 लोगों की मौत हुई। आंधी और बारिश के कारण नालंदा के इस्लामपुर थाना क्षेत्र में बालमत बिगहा गांव में एक पुल ध्वस्त हो गया। इसके नीचे शरण लिए तीन लोग इसमें दब गए। तीनों की मौत हो गई। मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। वहीं बारिश की बात करें सबसे अधिक पटना में 42.6 एमएम बारिश हुई। 

विज्ञापन


इधर, आंधी और बारिश के कारण यातायात भी प्रभावित हुई। नालंदा के इस्लामपुर में पुल टूटने के कारण यातायात बाधित हो गया। अरवल में एनएच 139 पर विशाल पेड़ गिरने से घंटों यातायात बाधित रहा। गया-मानपुर रेलवे ट्रैक पर शहीद ईश्वर चौधरी हॉल्ट के ट्रैक्शन का तार टूटकर गिर गया। वहीं किऊल-झाझा रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गया। खराब मौसम के कारण किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है। गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। आम के टिकोले आंधी में झड़ गए। लीची को भी काफी नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन


इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी कई जिलों में एक या दो स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, सुपौल, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, सीतामढ़ी, शिवहर, पश्चिम और पूर्वी चंपारण में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। पटना के मौसम की बात करें तो आज सुबह धूप निकली है। ठंडी हवा ने तापमान में गिरावट लाई है। हालांकि यहां भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, बांका, जमुई, खगड़िया, बेगूसराय, नालंदा, नवादा, औरंगाबाद, कैमूर, बक्सर, रोहतास और भोजपुर में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए कहां कितनी मौतें किस कारण से हुई...
पिछले 24 घंटे में वज्रपात से कुल 23 मौतें हुई। इसमें सबसे ज्यादा सीवान में चार लोगों की मौत हुई। वहीं सारण, दरभंगा, जमुई, सहरसा में दो-दो लोगों ने जान गंवाई। इसके बाद भोजपुर, बेगूसराय, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, कटिहार, मुंगेर, अररिया, नवादा, भागलपुर और पटना में एक-एक लोगों की जान गई। वहीं पेड गिरने और दीवार ढहने से कुल 38 लोगों की मौतें हुईं। इसमें सबसे अधिक 22 लोगों की मौत केवल नालंदा में हुई। जबकि भोजपुर में पांच, अरवल में तीन, गया में तीन, पटना में दो, गोपालगंज, जहानाबाद और जमुई में एक-एक लोगों की मौत हुई। 

बिहार में तेज आंधी और वज्रपात ने बरपाया कहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed