फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Kishanganj News: Youth died in horrific collision between 2-wheeler and 4-wheeler, bike shattered into pieces

Bihar News: दुपहिया और चार चक्का वाहन की भीषण टक्कर में युवक की मौत, बाइक के परखच्चे उड़े; परिजनों में मातम

Wed, 12 Feb 2025 03:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 12 Feb 2025 03:04 PM IST
सार

Kishanganj News: किशनगंज में एक चार पहिया वाहन ने एक बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस भीषण हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Kishanganj News: Youth died in horrific collision between 2-wheeler and 4-wheeler, bike shattered into pieces
दुर्घटनाग्रस्त बाइक और शोक में डूबे मृतक के परिजन तथा ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां अहले सुबह मस्तान चौक के मौजाबाड़ी पुल के पास एक बाइक और चार चक्का वाहन के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन

 
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के उड़े परखच्चे
चश्मदीदों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कोचाधामन थाना क्षेत्र के बरिजान गांव निवासी नजरुल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

 
हादसे के बाद फरार हुआ चार चक्का वाहन
हादसे के तुरंत बाद, चार चक्का वाहन मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद कोचाधामन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
मृतक के परिजनों को जैसे ही घटना की सूचना मिली, परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। नजरुल के आकस्मिक निधन से उनके परिवार के लोग सदमे में हैं। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार चार चक्का वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन और उसके चालक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed