{"_id":"67b8a2cacd4aae3a5a0deb86","slug":"kishanganj-news-woman-died-after-being-hit-by-speeding-pickup-van-family-mourns-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: तेज रफ्तार पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: तेज रफ्तार पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, परिवार में छाया मातम
Fri, 21 Feb 2025 09:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 21 Feb 2025 09:29 PM IST
सार
Kishanganj News: पुलिस ने बताया कि फरार पिकअप वैन की तलाश जारी है। अगर मृतका के परिजन लिखित शिकायत दर्ज कराते हैं, तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किशनगंज जिले में तेज रफ्तार पिकअप वैन और बाइक के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में महिला का पति और बच्चा बच गए, लेकिन मासूम के सिर से मां का साया उठ गया। हादसे के बाद से पूरे इलाके में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
गलगलिया चेक पोस्ट के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, यह हादसा ठाकुरगंज प्रखंड के गलगलिया थाना क्षेत्र में गलगलिया चेक पोस्ट के पास हुआ। पति, पत्नी और उनका बच्चा बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में पति और बच्चा बाल-बाल बच गए, लेकिन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल महिला को ठाकुरगंज पीएचसी ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान गुलशन आरा, निवासी कुम्हारटोली के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद पिकअप वैन चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार
घटना की सूचना मिलते ही गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार साहा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतका के परिजनों से शव का पोस्टमार्टम कराने की अपील की, लेकिन परिजनों ने इससे इनकार कर दिया और शव को अपने साथ ले गए। थानाध्यक्ष राकेश कुमार साहा ने बताया कि फरार पिकअप वैन की तलाश जारी है। अगर मृतका के परिजन लिखित शिकायत दर्ज कराते हैं, तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हादसे के बाद इलाके में मातम
इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। गुलशन आरा की मौत से परिवार के साथ-साथ स्थानीय लोग भी गहरे सदमे में हैं। एक मासूम ने अपनी मां को खो दिया, जिससे लोगों की आंखें नम हैं।