फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Kishanganj News: Suspicious death of newly married woman mother-in-law and father-in-law arrested dowry murder

Bihar News: नव विवाहिता की संदिग्ध मौत; दहेज हत्या के आरोप में सास-ससुर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Mon, 11 Nov 2024 09:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 11 Nov 2024 09:33 PM IST
सार

Kishanganj News: एसपी सागर कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह पूनम कुमारी अपने ससुराल में फांसी के फंदे से लटकी मिली थी। इस घटना के बाद परिजनों ने मामला दर्ज करवाया। मृतका के पति और अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

विज्ञापन
Kishanganj News: Suspicious death of newly married woman mother-in-law and father-in-law arrested dowry murder
मृतका पूनम कुमारी (फाइल फोटो) तथा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ससुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज जिले के बहादुरगंज थानाक्षेत्र के बिरनिया वार्ड-2 में नव विवाहिता पूनम कुमारी का शव संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे से लटका मिला। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी सास बेबी देवी और ससुर संजय प्रसाद सिन्हा को गिरफ्तार कर सोमवार शाम को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

विज्ञापन

 
इस मामले की जांच कर रहे अनुसंधानकर्ता पंकज कुमार पंथ ने बताया कि घटना रविवार की सुबह हुई, जब पूनम कुमारी का शव ससुराल में फांसी के फंदे से लटका पाया गया। इसके बाद मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

 
एसपी सागर कुमार ने इस मामले में सोमवार शाम को जानकारी देते हुए बताया कि मृतका के पति और अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। एसपी ने पुष्टि की कि रविवार की सुबह पूनम कुमारी अपने ससुराल में फांसी के फंदे से लटकी मिली थी। इस घटना के बाद परिजनों ने मामला दर्ज करवाया। पुलिस सभी आरोपियों को जल्द पकड़ने के लिए कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed