फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Kishanganj News: Moving car burnt in middle of road, 8 passengers going to wedding ceremony narrowly escaped

Bihar News: बीच सड़क पर धू-धू कर जली चलती कार, शादी समारोह में जा रहे आठ यात्री बाल-बाल बचे

Sun, 11 May 2025 07:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 11 May 2025 07:16 PM IST
सार

Kishanganj News: कार चालक मो. अफजल ने बताया कि आग फ्यूल लीकेज की वजह से लगी है। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक पूरी गाड़ी में आग लग चुकी थी और पूरी गाड़ी जल चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Kishanganj News: Moving car burnt in middle of road, 8 passengers going to wedding ceremony narrowly escaped
चलती कार में अचानक लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज में एक भीषण आग लगने की वारदात सामने आई है। जहां चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई और मुख्य सड़क पर धू-धू कर जलने लगी। इस घटना से मौके पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: ‘कोर्ट ने साथ दिया न पुलिस ने सुनी... फिर कट्टा खरीदकर जमीन कारोबारी को मार दी गोली’, आरोपी का कबूलनामा
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, घटना रविवार संध्या करीब पांच बजे की है। जहां टेढ़ागाछ बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर चन्द्रगांव-लौचा के पास बीच सड़क पर चलती हुई स्कॉर्पियो कार में अचानक आग लग गई। जब गाड़ी में सवार यात्रियों और चालक ने गाड़ी के इंजन से धुआं निकलते हुए देखा तो तुरंत सभी गाड़ी का गेट खोलकर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Kishanganj News: Moving car burnt in middle of road, 8 passengers going to wedding ceremony narrowly escaped
चलती कार में अचानक लगी आग - फोटो : अमर उजाला

देखते ही देखते पूरे गाड़ी में आग लग गई और सड़क पर ही जल गई। हालांकि मौके पर गाड़ी पर सवार लोगों को कोई भी क्षति नहीं हुई है। वहीं, इस घटना की सूचना बहादुरगंज थाना पुलिस को दे दी गई। तुरंत मौके पर बहादुरगंज थाना पुलिस और जिला परिषद सदस्य इमरान आलम पहुंचे और आग को बुझाने में जुट गए।

यह भी पढ़ें- Bihar News: वर्दीधारी पुलिसकर्मियों का नर्तकी संग डांस वीडियो सामने आया; एक निलंबित, दूसरा पटना भेजा गया
 
कार चालक मो. अफजल ने बताया कि आग फ्यूल लीकेज की वजह से लगी है। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक पूरी गाड़ी में आग लग चुकी थी और पूरी गाड़ी जल चुकी है। इधर, मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और लोग आग बुझाने में जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed