फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Kishanganj News: A young man died a painful death after being hit by a high-speed vehicle on NH

Bihar News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत

Tue, 10 Dec 2024 09:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 10 Dec 2024 09:54 PM IST
सार

Kishanganj News: थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया गया है। परिजनों के आवेदन पुलिस ने अज्ञात वाहन की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kishanganj News: A young man died a painful death after being hit by a high-speed vehicle on NH
अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसे की वारदात सामने आई है। जहां वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह घटना पौआखाली थाना क्षेत्र की है। जहां शाम करीब पांच बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक सड़क पार कर रहे राहगीर युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इतने में अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

 
इधर, मामले की सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पौआखाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल युवक को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ठाकुरगंज में एडमिट करवाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मीरभिट्ठा के वॉर्ड-8 निवासी फजरुल रहमान (30) के रूप में हुई है। घटना से जहां एक तरफ इलाके में मातम पसरा हुआ है। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया गया है। साथ ही परिजनों के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed