फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Kishanganj Crime: Young man exhumes grave beheads corpse was preparing to perform witchcraft; police arrested

Bihar Crime: झोले में सिर लेकर घूम रहा था युवक, कब्र खोदकर शव से काटकर लाया था; कारण जानकर पुलिस भी दंग

Tue, 23 Sep 2025 10:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 23 Sep 2025 10:12 PM IST
सार

Kishanganj Crime: किशनगंज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को झोले में कटे इंसानी सिर के साथ पकड़ा गया, जिसे वह एक कब्र से शव से काटकर लाया था। पुलिस ने युवक से सख्ती से पूछा तो पूरी सच्चाई सामने आ गई।

विज्ञापन
Kishanganj Crime: Young man exhumes grave beheads corpse was preparing to perform witchcraft; police arrested
आरोपी युवक को पुलिस ने पकड़ा, मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज जिले में कब्र से शव का सिर काटकर ले जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मामला टाऊन थाना क्षेत्र के महीन गांव पंचायत अंतर्गत मड़ुआ टोली का है। ग्रामीणों ने जब युवक को झोले में सिर ले जाते हुए देखा तो इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 
बीमारी से हुई थी कथित तांत्रिक की मौत
जानकारी के अनुसार, कथित तांत्रिक ब्रिजेन राय उर्फ अलगू बाबा की मौत करीब 14–15 दिन पहले बंगाल के लाहिल में बीमारी से हुई थी। इसके बाद उन्हें वहीं दफना दिया गया था। लेकिन मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा कि उनकी कब्र में धड़ मौजूद है, मगर सिर गायब है।
विज्ञापन

 
झोले में मिला कटा हुआ सिर
इसी बीच घटनास्थल से करीब सात किलोमीटर दूर ग्रामीणों ने एक युवक श्री प्रसाद को झोले में सिर ले जाते हुए देखा। पूछताछ में पता चला कि वह तंत्र-मंत्र साधना के लिए अलगू बाबा का सिर कब्र से निकालकर ले आया था। जैसे ही इसकी खबर फैली, मृतक का सिर उसने बांस के झाड़ में टांग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:बिहार में नाव हादसा, नदी में पलटी 14 लोगों से भरी नाव, एक महिला की मौत; चार लापता

 
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
ग्रामीणों की सूचना पर टाऊन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी श्री प्रसाद को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बताया कि यह घटना बंगाल क्षेत्र की है। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए बंगाल पुलिस को सौंप दिया गया है।
 
दहशत में ग्रामीण, जांच जारी
इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। वहीं ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि आरोपी लंबे समय से तंत्र-मंत्र की साधना करने में जुटा था और इसी कारण उसने यह कदम उठाया।

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या मामले में दोषी को आजीवन कारावास, परिजनों ने फांसी की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed