फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Kishanganj BSF action in Bengal 9 Bangladeshi citizens arrested in North Dinajpur work laborers in Rajasthan

किशनगंज BSF की बंगाल में कार्रवाई: उत्तर दिनाजपुर में 9 बांग्लादेशी गिरफ्तार, राजस्थान में कर रहे थे मजदूरी

Fri, 09 May 2025 03:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 09 May 2025 03:21 PM IST
सार

Kishanganj BSF Action: किशनगंज बीएसएफ को बंगाल में बड़ी कामयाबी मिली है। उत्तर दिनाजपुर में नौ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी राजस्थान में मजदूरी कर रहे थे।

विज्ञापन
Kishanganj BSF action in Bengal 9 Bangladeshi citizens arrested in North Dinajpur work laborers in Rajasthan
बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएसएफ ने बंगाल में अवैध घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। गौरतलब हो कि किशनगंज सेक्टर के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उत्तर दिनाजपुर जिले के दासपारा गांव से नौ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


ये सभी जिला दिनाजपुर और नरसिंडी के रहने वाले हैं। यह कार्रवाई शुक्रवार को की गई है। BSF ने सख्ती से सभी नागरिकों से पूछताछ किया, पूछताछ में पता चला कि इनमें से अधिकतर लोग पिछले एक साल से राजस्थान में मजदूरी कर रहे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार की दिव्या-रुद्र की जोड़ी ने कांटे की टक्कर में UP को हराया, 16-14 से दी शिकस्त
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान बीएसएफ की एक अन्य टीम ने रायगंज सेक्टर में भी कार्रवाई की। दक्षिण दिनाजपुर जिले के उज्जल गांव से 1,34,824 रुपये की 3,548 टेपेंटाडोल गोलियां बरामद की गईं। बीएसएफ भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ और तस्करी रोकने में जुटी है। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए जिले और सीमा क्षेत्र में बीएसएफ, एसएसबी और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में हैं। सभी एजेंसियां अवैध घुसपैठ के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही हैं। 

यह भी पढ़ें: कई साल का प्यार कुछ मिनट में ही चकनाचूर हो गया...गर्भपात और धोखे से लेकर शादी रुकवाने तक की जानें कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed