{"_id":"6a0ee5be0e876517fe0989cf","slug":"friends-turned-murderers-over-online-games-10th-grade-student-lured-away-from-home-and-killed-in-araria-bihar-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: ऑनलाइन गेम के चक्कर में दोस्त बने कातिल; 10वीं के छात्र को घर से दूर ले जाकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: ऑनलाइन गेम के चक्कर में दोस्त बने कातिल; 10वीं के छात्र को घर से दूर ले जाकर उतारा मौत के घाट
Thu, 21 May 2026 04:30 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 04:30 PM IST
सार
Bihar: बिहार के अररिया जिले में ऑनलाइन मोबाइल गेम के पैसों के विवाद में 10वीं के छात्र विशाल कुमार महतो की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि 'क्यूटेक्स गेम' में बड़ी रकम जीतने की आशंका को लेकर उसके दोस्तों ने ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
मृतक नाबालिग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के अररिया जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां ऑनलाइन मोबाइल गेम और पैसों के लालच ने एक किशोर की जिंदगी छीन ली। पलासी प्रखंड क्षेत्र के कनखुदिया गांव निवासी 17 वर्षीय विशाल कुमार महतो की हत्या उसके ही दोस्तों द्वारा किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि ऑनलाइन “क्यूटेक्स गेम” में बड़ी रकम जीतने की आशंका को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
साधारण किसान परिवार से था विशाल
विशाल कुमार महतो एक साधारण किसान परिवार से जुड़ा था। उसके पिता श्रीलाल महतो छोटे किसान हैं और परिवार मेहनत-मजदूरी कर गुजर-बसर करता है। विशाल उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय करोड़ दिघली में 10वीं कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन
अचानक लापता हो गया था छात्र
बताया जाता है कि सोमवार को विशाल अचानक लापता हो गया था, जिसके बाद परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान परिवार को फोन कर फिरौती की मांग भी की गई, जिससे अपहरण की आशंका गहरा गई थी।
विज्ञापन
10 किलोमीटर दूर मिला खून से सना शव
बुधवार सुबह मामला उस समय हत्या में बदल गया, जब विशाल का खून से सना शव घर से करीब 10 किलोमीटर दूर बेलबाड़ी बहियार स्थित बांस झाड़ी के पास बरामद हुआ। अपराधियों ने धारदार हथियार से उस पर कई वार कर बेरहमी से हत्या कर दी थी।
पुलिस और एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। तकनीकी जांच, मोबाइल लोकेशन और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दो विधि-विरुद्ध बालकों को हिरासत में लिया है।
ये भी पढ़ें: नौ महीने पहले हुई लव मैरिज का दर्दनाक अंत, बुलेट बाइक नहीं मिली तो पहले पीटा, फिर जहर देकर मार डाला
ऑनलाइन गेम और पैसों के विवाद में हत्या
अररिया के एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि सभी आरोपी मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलते थे। गेम में पैसों के लेनदेन और बड़ी रकम जीतने की आशंका को लेकर विवाद बढ़ा, जिसके बाद हत्या की साजिश रची गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा कर लिया। हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है।