फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Newlywed Murdered in Vaishali hajipur news vaishali News bihar news bihar police

Bihar: नौ महीने पहले हुई लव मैरिज का दर्दनाक अंत, बुलेट बाइक नहीं मिली तो पहले पीटा, फिर जहर देकर मार डाला

Thu, 21 May 2026 03:45 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 21 May 2026 03:45 PM IST
सार

Bihar: वैशाली जिले के भूसाही गांव में दहेज में बुलेट बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर नवविवाहिता अमृता कुमारी की गुरुवार रात पीट-पीटकर तथा जहर देकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए एफएसएल जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar Newlywed Murdered in Vaishali hajipur news vaishali News bihar news bihar police
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के बालिगांव थाना क्षेत्र के भूसाही गांव में दहेज लोभी ससुराल वालों द्वारा बुलेट बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर एक नवविवाहिता की पीट-पीटकर और जहर देकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी बुलाया, जिसने घटनास्थल से जांच के लिए सैंपल कलेक्ट किए हैं।

विज्ञापन


नौ महीने पहले हुई थी शादी
मृतका की पहचान 20 वर्षीय अमृता कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी नौ महीने पहले भूसाही निवासी प्रमोद पंडित के बेटे मनीष कुमार से हुई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, अमृता और मनीष ने प्रेम प्रसंग के बाद शादी की थी। अमृता के घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन मनीष के परिवार के दबाव के बाद दोनों की शादी करवाई गई।
विज्ञापन


दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप
मृतका की बड़ी बहन ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही अमृता को उसके पति मनीष और सास द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों के मुताबिक, ससुराल वाले बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मांग पूरी नहीं होने तक अमृता के मोबाइल फोन से मायके वालों के सभी नंबर ब्लॉक कर दिए गए थे, जिससे परिवार के लोग उससे बात नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पूरी कर देंगे डिमांड
परिजनों का कहना है कि उन्होंने अमृता को अच्छे से रखने के लिए मनीष से कहा था कि बाद में बुलेट बाइक की मांग पूरी कर दी जाएगी। इसके बावजूद मनीष लगातार अमृता के साथ मारपीट करता था।

पीट-पीटकर और जहर देकर हत्या का आरोप
परिजनों ने आरोप लगाया है कि गुरुवार देर रात अमृता की पीट-पीटकर और जहर देकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बालिगांव थाने की पुलिस को दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया है।


ये भी पढ़ें: घर छोड़कर जाती थी इसलिए पति ने पत्नी को रस्सियों से बांधा, पुलिस जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से कई अहम सैंपल कलेक्ट किए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed