फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Four people seriously injured in a collision between a high-speed car and an auto in Kishanganj

Bihar Accident: तेज रफ्तार कार और ऑटो में टक्कर, चार लोग गंभीर रूप से घायल; सड़क पर पलटा ऑटो

Mon, 21 Apr 2025 02:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 21 Apr 2025 02:21 PM IST
सार

Bihar: घटना की जानकारी मिलते ही बहादुरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष निशिकांत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई प्रक्रिया में है।

विज्ञापन
Four people seriously injured in a collision between a high-speed car and an auto in Kishanganj
किशनगंज में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के रहमानगंज के पास एनएच-327 ई पर तेज रफ्तार कार और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क के बीचों-बीच पलट गया।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद कार और ऑटो दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ऑटो में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि कार सवारों को मामूली चोटें आई हैं।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। घायलों को तुरंत बहादुरगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

विज्ञापन


पढ़ें: किराना दुकान के विवाद में घायल बुजुर्ग दुकानदार की मौत, गांव में तनाव; पुलिस जांच में जुटी    
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो चालक बबलू पोद्दार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही बहादुरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष निशिकांत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई प्रक्रिया में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed