Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Grandmother and 4-Year-Old Grandson Die a Week After Uncontrolled Car Ploughs Into Veranda in Purnia

बिहार: घर के बरामदे में बैठे लोगों को रौंदती घुसी कार, एक सप्ताह बाद दादी-पोते की मौत; कोहराम

Wed, 18 Nov 2026 04:22 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2026 04:22 PM IST
सार

पूर्णिया के कसबा में 9 नवंबर को अनियंत्रित कार घर के बरामदे में जा घुसी थी। हादसे में घायल 55 वर्षीय सुनीता देवी और उनके चार वर्षीय पोते आर्यन कुमार की एक सप्ताह बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।

 

विज्ञापन
Grandmother and 4-Year-Old Grandson Die a Week After Uncontrolled Car Ploughs Into Veranda in Purnia
दुर्घटनाग्रस्त चार चक्का वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया जिले के कसबा नगर परिषद क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में घायल दादी और उनके चार वर्षीय पोते की इलाज के दौरान मौत हो गई। वार्ड संख्या-7 स्थित गढ़बनैली हाई स्कूल के पास 9 नवंबर को एक अनियंत्रित कार घर के बरामदे में जा घुसी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय सुनीता देवी और उनके चार वर्षीय पोते आर्यन कुमार ने एक सप्ताह तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद सोमवार देर शाम दम तोड़ दिया। दोनों की मौत की खबर मिलते ही गढ़बनैली क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 9 नवंबर की सुबह करीब सात बजे कसबा की ओर से एनएच-27 की दिशा में जा रही तेज रफ्तार कार (BR-11-BL-2121) अचानक अनियंत्रित हो गई और सुनीता देवी के मकान में जा घुसी। कार ने घर के बरामदे में बैठे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद घर के अंदर खड़ी एक अन्य कार को जोरदार टक्कर मारी और मकान को क्षतिग्रस्त करते हुए एक पेड़ से जा टकराई।

विज्ञापन


पढ़ें: आठ हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलर्स में मचाया आतंक; जाते-जाते बोले- फिर आएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

इस भीषण हादसे में दो महिलाओं और दो मासूम बच्चों समेत कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से बेहतर उपचार के लिए उन्हें पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

पूर्णिया जीएमसीएच में सुनीता देवी और आर्यन कुमार का करीब एक सप्ताह तक इलाज चला। चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद सोमवार देर शाम दोनों की मौत हो गई। परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दादी और पोते की एक साथ अर्थी उठने से पूरे गढ़बनैली क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed