फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Nalanda news Elderly man murdered in grocery shop dispute

Bihar News: किराना दुकान के विवाद में घायल बुजुर्ग दुकानदार की मौत, गांव में तनाव; पुलिस जांच में जुटी

Mon, 21 Apr 2025 02:06 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 21 Apr 2025 02:06 PM IST
सार

Bihar: चंडी थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच दुकानदारी को लेकर पुराना विवाद था। चंचला देवी पहले से दुकान चला रही थीं, जबकि मिथिलेश चौधरी ने बाद में दुकान खोली, जो जल्दी लोकप्रिय हो गई। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ता गया।

विज्ञापन
Bihar News: Nalanda news Elderly man murdered in grocery shop dispute
सदर अस्पताल में मौजूद परिजन

विस्तार

विज्ञापन

नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र के सैरा पर गांव में किराना दुकान को लेकर चल रहा पुराना विवाद 17 अप्रैल को हिंसक रूप ले लिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल 60 वर्षीय बुजुर्ग दुकानदार की इलाज के दौरान रविवार रात मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी स्वर्गीय भोला चौधरी के पुत्र मिथिलेश चौधरी के रूप में हुई है।

मृतक के पुत्र अमरजीत कुमार ने बताया कि उनके पिता गांव में किराना दुकान चलाते थे। पास ही रहने वाली चंचला देवी की भी किराना दुकान है। दोनों दुकानों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। अमरजीत के अनुसार, 17 अप्रैल को घर में कोई नहीं था। उनकी मां और भांजी स्कूल गई थीं और वे खुद बाजार में थे। इसी दौरान चंचला देवी और उनके परिजनों ने मिलकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से मिथिलेश चौधरी पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: इलाज कराने आया कैदी पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, ICU के शौचालय की खिड़की तोड़कर भागा; जानें

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल मिथिलेश को पहले चंडी रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बिहारशरीफ सदर अस्पताल और फिर विम्स पावापुरी रेफर किया गया। इलाज के दौरान रविवार रात उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही चंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चंडी थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच दुकानदारी को लेकर पुराना विवाद था। चंचला देवी पहले से दुकान चला रही थीं, जबकि मिथिलेश चौधरी ने बाद में दुकान खोली, जो जल्दी लोकप्रिय हो गई। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ता गया। पुलिस को दोनों ओर से आवेदन प्राप्त हुए हैं और मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed