फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   fearless miscreants entered the house and killed a young man with a sharp weapon In Purnia

Bihar News: पूर्णिया में बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से की युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 15 Feb 2024 01:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 15 Feb 2024 01:33 PM IST
सार

Bihar News: पूर्णिया में बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी। बदमाशों ने गले पर धारदार हथियार से हमला कर किया। युवक की हत्या क्यों कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमॉर्टम में जुट गई है।

विज्ञापन
fearless miscreants entered the house and killed a young man with a sharp weapon In Purnia
धारदार हथियार से की युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मामला भवानीपुर थाना क्षेत्र के कुसहा मिलिक गांव का है। मृतक युवक की पहचान बड़हरी पंचायत के कुसहा मिलिक गांव निवासी ब्रह्मदेव मंडल के 45 वर्षीय पुत्र चटुरी मंडल के रूप में हुई है। मृतक भवानीपुर अनाज गोदाम में मुंशी का काम करते थे। 

विज्ञापन

घटना के संबंध में परिजन डब्लू कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब 10:30 बजे खाना खाने के बाद चटुरी मंडल घर के बाहर मचान पर बैठे थे, तभी अज्ञात बदमाश घर में घुसे और फिर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे घटनास्थल पर ही चटुरी मंडल की मौत हो गई। हल्ला की आवाज सुनकर जब तक पहुंचे तो तब तक में अपराधी फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी भवानीपुर थाना की पुलिस को दी गई। वहीं भवानीपुर थाना पुलिस फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मामले की जांच करवाया है।

विज्ञापन

शव का कराया गया पोस्टमार्टम
वहीं घटना के संबंध में भवानीपुर थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। मौके पर फोरेंसिक की टीम भी बुलाई गई थी। हत्या की वजह और हत्यारों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed