फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bloody resentment took a demonic form: husband murdered, pregnant wife facing robbery for life

Bihar: मवेशी को खेत में ले जाने को लेकर विवाद में युवक की हत्या, गर्भवती पत्नी को भी नहीं छोड़ा; हालत नाजुक

Thu, 29 May 2025 06:13 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Thu, 29 May 2025 06:13 PM IST
सार

Bihar: पुलिस ने मृतक के परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। घटना के बाद से गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

विज्ञापन
Bloody resentment took a demonic form: husband murdered, pregnant wife facing robbery for life
मृतक का पोस्टमार्टम कराने ले जाते पुलिस और परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमौर थाना क्षेत्र के नितेंद्र पंचायत अंतर्गत कोहला सिमरिया वार्ड संख्या 01 में मवेशी को खेत में ले जाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। हमले में युवक की छह माह की गर्भवती पत्नी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। महिला को गंभीर हालत में जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

मृतक की पहचान नितेंद्र पंचायत के कोहला सिमरिया निवासी शेख सिराजुद्दीन के 33 वर्षीय पुत्र मो. शाहबुद्दीन के रूप में हुई है। मृतक अपने पीछे पत्नी और डेढ़ साल के पुत्र को छोड़ गया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

खेत में मवेशी चराने को लेकर हुआ विवाद

मृतक के चचेरे भाई मो. नोमान के अनुसार, रविवार को आरोपी मो. मुजफ्फर अपने मवेशी को मो. शाहबुद्दीन के खेत में घुसाकर फसल चराने लगा। इसी दौरान मो. शाहबुद्दीन खेत पर पहुंचे और मवेशी को फसल खाते देख आपा खो बैठे। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई और एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई। हालांकि, ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पार्टी चाहेगी तो मैं जरूर चुनाव लड़ूंगा'...विधानसभा चुनाव को लेकर बोले चिराग; PM के दौरे पर कही ये बात

दबिया से हमला, पत्नी को भी नहीं छोड़ा

बताया गया कि थोड़ी देर बाद जब मो. शाहबुद्दीन अपने घर के पास मक्का सुखा रहे थे, तभी मो. मुजफ्फर अपने पिता मो. महमूद और पुत्र मो. आजम के साथ वहां आ धमका। तीनों ने मिलकर अचानक धारदार हथियार (दबिया) से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पति को पिटते देख उनकी पत्नी शबाना खातून (25) बचाने दौड़ीं, लेकिन आरोपियों ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल होकर बेसुध हो गईं। महिला छह माह की गर्भवती बताई जा रही हैं।

पुलिस पहुंची मौके पर, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। अमौर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। घायल महिला को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed