फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Prime Minister visit to Bihar Union Minister Chirag Paswan raised questions on law and order

Bihar: 'पार्टी चाहेगी तो मैं जरूर चुनाव लड़ूंगा'...विधानसभा चुनाव को लेकर बोले चिराग; PM के दौरे पर कही ये बात

Thu, 29 May 2025 05:57 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 29 May 2025 05:57 PM IST
सार

Bihar: चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार कई बड़ी योजनाओं का गवाह बन रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने जो वादे किए थे, अब उन्हें धरातल पर उतारा जा रहा है। प्रधानमंत्री खुद बिहार आकर इन योजनाओं की शुरुआत कर रहे हैं। आगे क्या कुछ कहा आइये जानते हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Prime Minister visit to Bihar Union Minister Chirag Paswan raised questions on law and order
चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार यात्रा को लेकर कई अहम बातें कहीं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री ने बिहार से जो वादे किए थे, उन्हें अब पूरा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री की प्राथमिकताओं में बिहार हमेशा से शामिल रहा है, और यह राज्यवासियों के लिए गर्व की बात है। वहीं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि कि अगर पार्टी को ऐसा लगता है कि मुझे चुनाव लड़ना चाहिए तो हम जरूर लड़ेंगे।
विज्ञापन


चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार कई बड़ी योजनाओं का गवाह बन रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने जो वादे किए थे, अब उन्हें धरातल पर उतारा जा रहा है। प्रधानमंत्री खुद बिहार आकर इन योजनाओं की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मानना है कि जब तक बिहार विकसित नहीं होगा, तब तक देश भी पूरी तरह विकसित नहीं हो सकता। इसी सोच के साथ केंद्र और राज्य की 'डबल इंजन' सरकार बिहार को तेज गति से विकास की राह पर ले जाने का काम कर रही है।
विज्ञापन


पटना एयरपोर्ट पर बोले चिराग
पटना एयरपोर्ट को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि इसकी मांग बिहारवासी लंबे समय से कर रहे थे। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह संभव हो पाया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आज इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। वहीं कल उनकी एक सभा बिक्रमगंज में प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: कैमूर डीएम ने किया सरकारी स्कूल का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर प्रधानाचार्य व वार्डन को किया निलंबित


तेजस्वी के बयान पर पलटवार
राज्य में बढ़ते अपराध और 'जंगल राज' को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि कानून व्यवस्था राज्य सरकार का विषय होता है। अपराध और हत्याओं की घटनाएं चिंताजनक हैं। चुनाव के समय असामाजिक तत्वों द्वारा की जाने वाली घटनाओं पर प्रशासन को सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए। हम भी चाहते हैं कि बिहार में कानून का राज हो और आम जनता को सुरक्षा का वातावरण मिले।

विधानसभा सीट बंटवारे पर दी प्रतिक्रिया
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि यह एनडीए का अंदरूनी मामला है। लोकसभा चुनाव के दौरान भी इसी तरह की बातें उठी थीं, लेकिन सब मिलकर निर्णय लिया गया। इसी तरह अब भी एनडीए के पांचों दल मिलकर जल्द ही विधानसभा सीटों को लेकर बातचीत पूरी करेंगे और साझा निर्णय लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed