फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar: Santosh Kushwaha hits back at MP Pappu Yadav in Purnea airport case, accuses him of stealing credit

Bihar Politics: एयरपोर्ट मामले में सांसद पप्पू यादव पर पूर्व सांसद का पलटवार, क्रेडिट लूटने का लगाया आरोप

Fri, 22 Nov 2024 06:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 22 Nov 2024 06:17 PM IST
सार

Purnea Airport Controversy: पूर्णिया एयरपोर्ट और पप्पू यादव के बयानों के बाद अब यह विवाद और बढ़ गया है। जहां पप्पू यादव अपने प्रयासों को लेकर दावा कर रहे हैं, वहीं पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने इसे केवल क्रेडिट लूटने की कोशिश बताया है।
 

विज्ञापन
Bihar: Santosh Kushwaha hits back at MP Pappu Yadav in Purnea airport case, accuses him of stealing credit
'जनता को बरगला रहे पप्पू यादव' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट की अंतरिम बिल्डिंग का काम शुरू होने के बाद से एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। जहां पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने एयरपोर्ट के काम में अपनी भूमिका को लेकर दावा किया, वहीं पूर्व सांसद और जदयू नेता संतोष कुशवाहा ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। जदयू नेता कुशवाहा ने सांसद पप्पू यादव को क्रेडिट लूटने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी इस कोशिश से केवल भ्रम फैलाया जा रहा है। इसके पीछे कोई ठोस प्रयास नहीं है।

विज्ञापन

 
‘सारे दावे सिर्फ ‘झूठ और भ्रम’ पर आधारित’
पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने पप्पू यादव के बयान को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर पूर्णिया से विमान सेवा की शुरुआत हो रही है, तो इसके पीछे पप्पू यादव का कोई योगदान नहीं है। उन्होंने सांसद से सवाल करते हुए कहा कि क्या आपके पास नौ हजार बीघा जमीन के साथ-साथ 'अलादीन का चिराग' भी था, जिसे घिसने पर विमान सेवा के लिए टर्मिनल बिल्डिंग का टेंडर निकला? कुशवाहा ने यह भी कहा कि पप्पू यादव के सारे दावे सिर्फ ‘झूठ और भ्रम’ पर आधारित हैं। उन्होंने पिछले 10 वर्षों में कई बार संसद में विमान सेवा के लिए बात उठाई थी।
विज्ञापन


 

Bihar: Santosh Kushwaha hits back at MP Pappu Yadav in Purnea airport case, accuses him of stealing credit
कोर्ट की ओर जाते पूर्णिया सांसद पप्पू यादव - फोटो : Amar Ujala

‘पूर्णिया एयरपोर्ट के विकास में सभी का योगदान’
संतोष कुशवाहा ने दावा किया कि एयरपोर्ट के विकास में केंद्र और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता, साथ ही जन प्रतिनिधियों, सिविल सोसाइटी, पत्रकारों और अन्य बुद्धिजीवियों की संयुक्त कोशिशें शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एयरपोर्ट के काम में सांसद पप्पू यादव का कोई योगदान नहीं है और वे केवल ‘थोथी दलील’ दे रहे हैं।
 
जनता को बरगलाने का लगाया आरोप
कुशवाहा ने सांसद पप्पू यादव पर जनता को बरगलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनावी समय पप्पू यादव ने वादा किया था कि वह चार महीने में एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू कर देंगे। लेकिन अब जब उनके चार महीने पूरे हो गए हैं तो उन्होंने अपनी बात बदल दी और कहा कि विमान सेवा दो साल में शुरू होगी। उन्होंने यह भी कहा कि पप्पू यादव का यह बड़बोलापन और झूठ फैलाना पूरी तरह से बेबुनियाद है। पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने इसे केवल क्रेडिट लूटने की कोशिश बताया है।
 
नौ हजार बीघा जमीन का मुद्दा
पूर्व सांसद ने पप्पू यादव को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनके पास नौ हजार बीघा जमीन है, तो इसका कोई प्रमाण पेश करें। अगर आप इसका प्रमाण दे दें तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव के द्वारा चुनावी हलफनामे में दर्ज संपत्ति के विवरण से उनके झूठ का खुलासा हो चुका है।
 
पूर्णिया एक्सप्रेस वे पर भी वार
संतोष कुशवाहा ने पूर्णिया एक्सप्रेस वे को लेकर भी पप्पू यादव को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जब एक्सप्रेस वे के लिए उन्होंने और मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव ने अथक प्रयास किए थे, तब इस परियोजना को मंजूरी मिली। लेकिन अब पप्पू यादव उसी एक्सप्रेस वे को लेकर झूठ बोल रहे हैं और इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। कुशवाहा ने आरोप लगाया कि अगर पप्पू यादव के अनुसार एक्सप्रेस वे का मार्ग तय होता, तो पूर्णिया और अन्य आसपास के इलाके इससे वंचित रह जाते।
 

Bihar: Santosh Kushwaha hits back at MP Pappu Yadav in Purnea airport case, accuses him of stealing credit
पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

सुरक्षा संबंधी बयान पर भी प्रतिक्रिया
पूर्व सांसद ने पप्पू यादव के सुरक्षा संबंधी बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। पप्पू यादव ने दावा किया था कि उन्हें 17 बार जान से मारने की धमकी मिली है। इस पर कुशवाहा ने राज्य सरकार से मांग की कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच हो, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह सचमुच की धमकी है या सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का हथकंडा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed