फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar: Purnia gets the gift of road projects worth 100 crores, work on Patna-Purnia Expressway also progresses

Bihar: पूर्णिया को मिली 100 करोड़ की सड़क योजनाओं की सौगात, पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे पर भी तेजी से काम

Thu, 17 Jul 2025 06:19 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पूर्णिया Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 17 Jul 2025 06:19 PM IST
सार

बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने गुरुवार को पूर्णिया जिले में 100 करोड़ से अधिक की सड़क विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें धमदाहा-बनमनखी सड़क, काझी पथ और पूर्णिया शहर में रेलवे ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड निर्माण शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
Bihar: Purnia gets the gift of road projects worth 100 crores, work on Patna-Purnia Expressway also progresses
पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया जिले के लिए गुरुवार का दिन विकास के लिहाज से ऐतिहासिक रहा, जब बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने जिले के विभिन्न हिस्सों में करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास किया। बनमनखी, धमदाहा और पूर्णिया शहर में आयोजित इन कार्यक्रमों में खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, विधायक विजय कुमार खेमका सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन


शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य का चौतरफा विकास हो रहा है। इसी कड़ी में पथ निर्माण विभाग भी अपनी पूर्ण भागीदारी निभा रहा है। पूर्णिया को इस दिशा में 100 करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात दी गई है, जिनमें तीन प्रमुख पथों के निर्माण और जीर्णोद्धार की योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि इन योजनाओं के तहत धमदाहा-बनमनखी मार्ग के 21.50 किलोमीटर लंबे पथ का निर्माण 78.91 करोड़ की लागत से किया जाएगा। इसके अलावा एनएच-107 से काझी तक छह किलोमीटर लंबे पथ का 23 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण होगा। साथ ही पूर्णिया शहर के एनएच-31 के पास रेलवे ओवरब्रिज के दोनों ओर 650 मीटर में फोर लेन सर्विस रोड का निर्माण भी 5.04 करोड़ रुपये की लागत से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बनमनखी-धमदाहा सड़क की चौड़ाई मौजूदा तीन मीटर से बढ़ाकर सात मीटर की जाएगी, जिससे मवेशी हाट, मुख्य बाजार और मंगलचंद चौक से लेकर हृदयनगर तक जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इन पथों के निर्माण से जिले की यातायात व्यवस्था अधिक सुगम और सुरक्षित होगी।

ये भी पढ़ें; तेजस्वी यादव ने मतदाता सूची में संशोधन पर उठाये सवाल, कहा- चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली लोकतांत्रिक नहीं


इसके साथ ही पथ निर्माण मंत्री ने पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे की प्रगति की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगभग 18 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह 282 किलोमीटर लंबा छह लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बिहार की विकास यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा। इसके निर्माण से पटना से पूर्णिया का सफर महज तीन से चार घंटे में पूरा हो सकेगा।

यह एक्सप्रेसवे पटना में एनएच-19 के पास से शुरू होकर पूर्णिया के चांदभट्टी तक जाएगा और एनएच-27 से जुड़ जाएगा। मार्ग में पटना, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया जैसे जिले शामिल होंगे। इसके तहत 21 बड़े पुल, 140 छोटे पुल, 11 रेलवे ओवरब्रिज, 21 इंटरचेंज और 322 अंडरपास बनाए जाएंगे। मंत्री ने यह भी कहा कि यह परियोजना बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को राहत देने के साथ-साथ प्रदेश में आर्थिक विकास की नई राह खोलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed