फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar: Policeman and his wife beaten by STF jawans behind a ball in Purnea, victim couple waiting to file FIR

Bihar: एक गेंद के पीछे पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी को STF जवानों ने पीटा, FIR लिखाने के इंतजार में पीड़ित दंपति

Tue, 26 Mar 2024 06:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 26 Mar 2024 06:14 PM IST
सार

Purnea News: पूर्णिया से एसटीएफ जवानों द्वारा एक पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी को पीटे जाने का मामला सामने आया है। घायल दंपति प्राथमिक उपचार के बाद थाने में रिपोर्ट लिखवाने के लिए वरीय अधिकारी का इंतजार में बैठा हुआ है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Bihar: Policeman and his wife beaten by STF jawans behind a ball in Purnea, victim couple waiting to file FIR
एसटीएफ केंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पूर्णिया में गेंद को लेकर बिहार पुलिस के जवानों द्वारा आपस में मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्चों के खेल कूद के दौरान परिसर में गेंद आने के बाद जैसे ही बच्चा और उसकी मां पहुंचे, एसटीएफ के जवानों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे जिला बल के जवान की भी जमकर पिटाई कर दी गई। यह घटना मंगलवार के दिन 11.45 बजे पुलिस लाइन स्थित विशेष पुलिस बल अभियान केंद्र (एसटीएफ केंद्र) में हुई।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी को बैरेक के अंदर ले जाकर पीटा। पिटाई में घायल हुए पुलिस कर्मी राजा मुराद पुलिस लाइन कार्यालय में पदस्थापित हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार, केहाट थानाध्यक्ष कौशल कुमार विशेष पुलिस अभियान केंद्र पहुंचे। घायल दंपति को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों केहाट थाना पहुंचे। इस घटना के बाद पुलिसकर्मियों की भीड़ एसटीएफ केंद्र के बाहर जमा हो गई।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए उक्त पुलिसकर्मियों ने बताया कि सिपाही राजा मुराद का एसटीएफ केंद्र के बगल में सरकारी आवास है। जहां उसके बच्चे गेंद से खेल रहे थे। इसी दौरान गेंद उछल कर एसटीएफ केंद्र में जा गिरी। बच्चे और उसकी मां गेंद लाने के लिए एसटीएफ केंद्र परिसर में गए। जहां जवानों से कहासुनी होने लगी। बात बढ़ते ही एसटीएफ के जवान सिपाही राजा मुराद की पत्नी की पिटाई करने लगे। महिला के आवाज लगाने पर उसके पति राजा मुराद बीच-बचाव करने पहुंचे। उसके पहुंचते ही एसटीएफ के जवान सभी को ले जाकर बैरेक में पिटाई करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पुलिसकर्मी का दूसरे पुलिसकर्मी से पिटाई का मामला ज्यों ही तूल पकड़ने लगा, त्यों ही वरीय पुलिस अधिकारी आगे आ गए। एक ओर मामले को लेकर केहाट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही जा रही है। वहीं, घायल पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी केहाट थाने में वरीय पुलिसकर्मी के आने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed