{"_id":"680536ad8bbe6cbada07aeee","slug":"bihar-news-two-brothers-in-law-died-road-accident-news-by-dj-vehicle-wedding-ceremony-katihar-bihar-police-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : शादी में शामिल होने आये दुल्हे के दो बहनोई की दर्दनाक मौत, डीजे वाहन ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : शादी में शामिल होने आये दुल्हे के दो बहनोई की दर्दनाक मौत, डीजे वाहन ने कुचला
Sun, 20 Apr 2025 11:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:32 PM IST
सार
Bihar : विवाह का माहौल अचानक गमगीन हो गया। घर की महिलाएं चीखने-चिल्लाने लगीं। पता चला जिस लड़के की शादी हो रही थी, उसके वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान सड़क हादसे में दो बहनोई की सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
कटिहार में शादी की खुशी मातम में बदल गई। एक शादी समारोह के दौरान डीजे वाहन पलटने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दोनों दुल्हे के जीजा हैं। हादसे में तीन बच्चे भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज कटिहार सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना कटिहार जिले के कोंढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत महीनाथपुर पंचायत के बलधीम्मा गांव की है। मृतक की पहचान पूर्णिया जिला के चंपानगर थाना क्षेत्र के मसुरिया गांव निवासी अर्जुन ऋषि और जगन ऋषि के रूप में की गई है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Bihar: मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे बक्सर, कहा- पीएम मोदी और सीएम नीतीश की जोड़ी केवल कुर्सी के लिए है
विज्ञापन
घटना के संबंध में मृतक की पत्नी यशोदा देवी ने बताया कि वह अपने भाई मंगलु कुमार की शादी में शामिल होने के लिए गांव आए थे। शादी स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर बहेलिया स्थान के पास डीजे वाहन के साथ सभी लोग पूजा करने के लिए गए थे। इसी दौरान डीजे वाहन अचानक पीछे की ओर करने में अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। इसी दौरान जगन ऋषि और अर्जुन ऋषि की गाड़ी के नीचे आ जाने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक अर्जुन ऋषि की पत्नी सुनीता देवी और जगन ऋषि की पत्नी यसोदा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद डीजे गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
इस घटना में तीन बच्चे भी घायल हुए हैं। डीजे वाहन का मालिक नया टोला के छोटी प्रमानंदपुर का निवासी धीरेंद्र बताया जा रहा है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं घटना के बाद कोढ़ा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।