{"_id":"67605c609d3a4cf43d08f1a1","slug":"bihar-news-relative-of-former-mp-seen-brandishing-weapon-in-purnea-showed-off-his-gun-after-reaching-wedding-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पूर्णिया में हथियार लहराता दिखा पूर्व सांसद का रिश्तेदार, शादी में पहुंचकर बंदूक के साथ दिखाया टशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पूर्णिया में हथियार लहराता दिखा पूर्व सांसद का रिश्तेदार, शादी में पहुंचकर बंदूक के साथ दिखाया टशन
Mon, 16 Dec 2024 10:29 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 16 Dec 2024 10:29 PM IST
सार
पूर्णिया में एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुलेआम हथियार लहराता नजर आ रहा है। वीडियो शादी समारोह का है, युवक ने राइफल के साथ पोज दिया। युवक पूर्व सांसद का रिश्तेदार है।
विज्ञापन
पूर्णिया में बंदूक लहराता युवक पूर्व सांसद का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिहार के पूर्णिया जिले में एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुलेआम हथियार लहराता नजर आ रहा है। यह वीडियो एक शादी समारोह का है, जो दो दिन पहले का बताया जा रहा है।
वायरल वीडियो में युवक का नाम साजन कुशवाहा बताया जा रहा है। युवक पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा का भांजा है। वीडियो में वह सिल्वर कोट पैंट और ब्लैक कमीज पहने हुए नजर आ रहा है। साफ देखा जा सकता है कि साजन ने कार से राइफल निकाली और फिर उसे कंधे पर रखकर फिल्मी अंदाज में पोज दिया। इसके बैकग्राउंड में तेज आवाज में एक रील ट्यून चल रही है। इस घटना के बाद युवक ने वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जो जल्द ही वायरल हो गया। युवक की यह हरकत सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दे रही है।
वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इस पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं कानून व्यवस्था के लिए खतरा पैदा करती हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो की आलोचना करते हुए लोग पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।