फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: Anger in BJP Mahila Morcha over objectionable remarks on PM Modi

Bihar News: पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा में रोष, विरोध में निकाला पैदल मार्च

Wed, 03 Sep 2025 03:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 03 Sep 2025 03:24 PM IST
सार

Bihar: मार्च का नेतृत्व भाजपा पूर्णिया जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष संगीता वर्मन ने किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में मर्यादा की सारी सीमाएं टूट रही हैं। प्रधानमंत्री की मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है।

विज्ञापन
Bihar News: Anger in BJP Mahila Morcha over objectionable remarks on PM Modi
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में भाजपा महिला मोर्चा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में एक विशाल पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 'मां के सम्मान में बिहार की बेटियां मैदान में' और 'माँ का अपमान नहीं सहेगा बिहार' जैसे नारे लगाए।

विज्ञापन

मार्च का नेतृत्व भाजपा पूर्णिया जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष संगीता वर्मन ने किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में मर्यादा की सारी सीमाएँ टूट रही हैं। प्रधानमंत्री की माँ के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। यह विरोध सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि हर माँ के सम्मान के लिए है।

विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, जिला प्रभारी आलोक भगत, सदर विधायक विजय खेमका शामिल थे। नेताओं ने कहा कि यह मार्च प्रधानमंत्री की माँ के सम्मान में दिया गया एक मजबूत संदेश है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें;  भाई की हत्या तो बहन की सड़क हादसे में हुई मौत, परिवार में दोहरी त्रासदी से मचा कोहराम

इसके अलावा कई महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मार्च का हिस्सा बनीं। इनमें जिला महामंत्री सोनिका पाहुजा, नीतू सिंह, जिला अध्यक्ष आरती जायसवाल, ललिता देवी, दीपमाला तोसी, जिला मंत्री पूजा प्राची, आशा अनुरागिनी, मायारानी दास, पूजा चौधरी, कोषाध्यक्ष पिंकी गुप्ता, जिला प्रवक्ता अनीता सिंह, जिला मंत्री नूतन गुप्ता, वरिष्ठ नेत्री इंदु सिन्हा, रीना मलिक, मंडल अध्यक्ष मीना देवी, पूर्व जिला मंत्री पंकजा कुमारी, नगर अध्यक्ष उषा दास, नगर मंत्री रीना दुबे और कार्यसमिति सदस्य रूबी रानी झा प्रमुख रूप से शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed