फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar: Fish trader died after being hit by unknown vehicle in Purnea, incident happened while returning home

Bihar News: पूर्णिया में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मछली व्यापारी की मौत, बाजार से घर लौटते वक्त हुई घटना

Sun, 12 May 2024 02:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 12 May 2024 02:58 PM IST
सार

Purnea News: मृतक के चचेरे भाई रामजी सहनी ने बताया कि मुन्ना सहनी धमदाहा बाजार में मछली बेचने का काम करते थे। रोज की तरह मछली बेचकर बाइक से घर लौट रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसे जोरदार टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Bihar: Fish trader died after being hit by unknown vehicle in Purnea, incident happened while returning home
अस्पताल पहुंचे मृतक मछली व्यापारी के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पूर्णिया में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार मछली व्यापारी की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं, पुलिस अब शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की कार्रवाई कर रही है। घटना शनिवार देर रात धमदाहा थाना क्षेत्र के धमदाहा हाट के पास घटी। जहां मछली बेचकर घर लौटने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यापारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान धमदाहा घाट निवासी अरूण सहनी के बेटे मुन्ना सहनी (28) के रूप में की गई हैं।

विज्ञापन

 
मृतक के चचेरे भाई रामजी सहनी ने बताया कि मुन्ना सहनी धमदाहा बाजार में मछली बेचने का काम करते थे। रोज की तरह मछली बेचकर बाइक से घर लौट रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसे जोरदार टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मुन्ना रोड के किनारे घायल अवस्था में पड़ा हुआ था, जिसे परिजनों द्वारा द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंलीय अस्पताल धमदाहा में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पूर्णिया मेडिकल कॉलेज सह सदर अस्पताल (GMCH) रेफर कर दिया। पूर्णिया जीएमसीएच में इलाज के दौरान डॉक्टर ने मुन्ना को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

 
वहीं, धमदाहा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार अभिनव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत होने की सूचना मिली है। सूचना पर के हाट थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed