{"_id":"683d8b4b7b814fdae10d5633","slug":"big-gang-of-cyber-fraud-exposed-one-accused-arrested-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: साइबर ठगी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: साइबर ठगी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार
Mon, 02 Jun 2025 05:00 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कटिहार
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Mon, 02 Jun 2025 05:00 PM IST
सार
कटिहार साइबर थाना की पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पूर्णिया जिले के बारहरा कोठी गांव के रहने वाले विनोद कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटिहार साइबर थाना की पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का खुलासा करते हुए पूर्णिया जिले के बारहरा कोठी निवासी विनोद कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी "गेमिंग एप" के नाम पर लोगों को ज्यादा मुनाफे का लालच देकर उनके बैंक खातों से लाखों रुपये की ठगी करता था। पुलिस के अनुसार, हाल ही में एक शिक्षिका के खाते से इसी गिरोह ने 24 लाख रुपये उड़ा लिए थे।
गिरफ्तार आरोपी के खाते से डेढ़ करोड़ का ट्रांजैक्शन
कटिहार साइबर थाना डीएसपी वसीम फिरोज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विनोद कुमार अपने गैंग के साथ मिलकर पिछले कई महीनों से साइबर ठगी कर रहा था। जांच में सामने आया है कि उसके बैंक अकाउंट से एक महीने में ही लगभग 1.5 करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ है। पीड़ित शिक्षिका के खाते से निकाले गए 24 लाख में से 5 लाख रुपये अभी भी आरोपी के अकाउंट में हैं, जिसे ट्रेस किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें: पटना में युवक को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
लोगों को किया गया आगाह, गेमिंग एप से बचने की सलाह
साइबर थाना पुलिस ने इस मामले के खुलासे के साथ-साथ आम लोगों को चेतावनी दी है कि वे किसी भी अवैध गेमिंग एप से सावधान रहें। पुलिस ने कहा कि कभी भी ऐसे एप्स के चक्कर में आकर अपने बैंक अकाउंट को ऑटो डेबिट मोड में न रखें, क्योंकि इससे बैंक खाते से पैसे उड़ाए जा सकते हैं।
गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी
फिलहाल पुलिस ने इस ठगी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस साइबर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही पूरे गिरोह को पकड़ने का दावा पुलिस ने किया है।