फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Criminals shot a man in Patna, referred to higher center in critical condition; Police engaged

Bihar News: पटना में युवक को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 02 Jun 2025 01:48 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना आसपास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना आसपास Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 02 Jun 2025 01:48 PM IST
सार

Patna News: दो अपराधी बाइक से आए थे। जबतक लोग कुछ समझ पाते तब तक अपराधियों ने संजय मांझी के कनपटी में गोली मार दी। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया है। 

विज्ञापन
Bihar News: Criminals shot a man in Patna, referred to higher center in critical condition; Police engaged
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के बिहटा थानाक्षेत्र के मुशेपुर गांव में घर के बाहर सो रहे शख्स को अपराधियों ने गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और फरार हो गए। इधर, घायल अवस्था में संजय मांझी को पहले बिहटा के ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल व्यक्ति की पहचान मूशेपुर गांव निवासी संजय मांझी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गई।

विज्ञापन

खाना खाकर घर के बाहर सो रहे थे
जानकारी के अनुसार, देर रात बिहटा थानाक्षेत्र के मूशेपुर गांव निवासी संजय मांझी अपने परिवार के साथ खाना खाकर घर के बाहर सो रहे थे। तभी बाइक पर दो युवक आए और अचानक फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर आए तो देखा कि संजय मांझी को कनपटी के पास एक गोली लगी है और वह खून बहा रहा है। इसके बाद आननफानन में उन्हें बिहटा के ईएसआईसी अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें पटना रेफर किया गया। हालांकि, गोली लगने के कारण संजय मांझी की स्थिति गंभीर है और फिलहाल उनका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में जारी है।

विज्ञापन

दिनदहाड़े अपराधियों ने शख्स को मारी गोली; बेटी को कोचिंग छोड़कर घर लौट रहा था, रास्ते में ऐसा हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

एफएसएल की मदद से जांच में जुटी पुलिस 

मामले में थानाध्यक्ष राजकुमार पांडे ने बताया कि बिहटा थानाक्षेत्र के मूशेपुर गांव में पुलिस को सूचना मिली थी कि संजय मांझी नामक युवक को बाइक सवार द्वारा गोली मारी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए पहले बिहटा के ईएसआईसी अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे पटना रेफर किया गया। हालांकि, घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है। घटना के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घायल के परिवार से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है और लिखित आवेदन आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, घटना के बाद पटना एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची है और जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed