फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Procession procession taken out in Arrah on Ram Navami

Bihar: आरा में निकाली गई शोभा यात्रा, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह बोले; प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह खास है रामनवमी

Wed, 17 Apr 2024 04:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 17 Apr 2024 04:28 PM IST
सार

Bihar: आरा में रामनवमी को लेकर भगवान राम की भव्य आरती के बाद पूरे शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस भव्य शोभायात्रा में शहर के हजारों राम भक्त शामिल थे। जिससे पूरा शहर राममय हो गया। इस दौरान पूरा शहर जय श्री राम के नारों से गूंजने लगा। इस शोभायात्रा में रामायण से भगवान राम के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाते हुए करीब 40 से अधिक झांकियां निकाली गई।

विज्ञापन
Procession procession taken out in Arrah on Ram Navami
निकाली गई शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरा शहर के गौपालीचौक के पास केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के द्वारा भगवान राम की आरती की गई। उसके बाद शोभा यात्रा शहर के लिए निकली। इस दौरान आरके सिंह ने कहा कि अयोध्या में भगराम के प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली रामनवमी है। यह एक विशेष रामनवमी है। यह हिंदुओं की आस्था का पुनर्जागरण का यह रामनवमी है। इसलिए यह नजारा आपको दिख रहा है।

विज्ञापन


वहीं रामनवमी शोभा यात्रा रामगढ़िया से बड़ी चौक, गोपाली चौक, जेल रोड, शिवगंज, बड़ी मठिया, महादेवा, धर्मन चौक, चित्र टोली रोड, रमना रोड, महावीर टोला, करमन टोला, नवादा, स्टेशन, एसपी कोठी, ब्लॉक, कतीरा, पकड़ी, जज कोठी होते रमना तक जायेगी।श्रीराम भक्त डीजे के धुन पर थिरकते नजर आए। इस दौरान बच्चे–बूढ़े और जवान अपने हाथों में भगवा झंडा और तलवार लेकर जुलूस में शामिल हुए। शहरवासी अपने-अपने घरों से निकलकर झांकी देखने के लिए सड़क पर आए।
विज्ञापन


पुलिस बल तैनात
इस दौरान हजारों की संख्या में भीड़ देखी गई। इस यात्रा में महिलाओं की भी भागीदारी देखी गई। शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाएं भी कड़ी धूप में शहर की सड़कों पर शोभा यात्रा में शामिल हुई। वहीं शोभा यात्रा के दौरान जिला प्रशासन के द्वारा चप्पे–चप्पे पर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी समेत पुलिस बल तैनात किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed