फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Prime Minister Narendra Modi flagged off Patna-Gorakhpur Vande Bharat Express, wave of happiness among passeng

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, यात्रियों में खुश

Fri, 20 Jun 2025 04:29 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 20 Jun 2025 04:29 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पटना (पाटलिपुत्र) से गोरखपुर तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन पटना से होते हुए हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, नरकटियागंज और कप्तानगंज के रास्ते गोरखपुर पहुंचेगी।
 

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi flagged off Patna-Gorakhpur Vande Bharat Express, wave of happiness among passeng
बिहार को मिला बड़ा तोहफा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पाटलिपुत्र से गोरखपुर के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन को भव्य रूप से सजाया गया, और रेलवे के अधिकारियों समेत स्थानीय नेता व मंत्री मौजूद रहे। यह ट्रेन उत्तर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लाखों यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात मानी जा रही है।
विज्ञापन


बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को 6000 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी है, जिससे राज्य विकास के रास्ते पर और मजबूती से आगे बढ़ेगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि "राजद की लालटेन से विकास की रौशनी नहीं दिखेगी।"
विज्ञापन


ट्रेन का रूट और समय-सारणी
वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 11:50 बजे पाटलिपुत्र स्टेशन से रवाना होकर हाजीपुर (12:30), मुजफ्फरपुर (13:35), मोतिहारी (15:20), सुगौली (15:40), बेतिया (16:20), नरकटियागंज (17:10), बगहा (18:10), कप्तानगंज (20:10) होते हुए रात्रि 9:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन (शनिवार को छोड़कर) चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अवध-असम एक्सप्रेस से टकराई रेलवे ट्रॉली, एक की मौत और तीन घायल


मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ट्रेन के स्वागत को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं। स्टेशन पर भारी संख्या में लोग ट्रेन को देखने और उसमें चढ़ने के लिए उमड़ पड़े। यात्री अमित कुमार ने कहा, “प्रधानमंत्री जी ने जो सौगात दी है, उसके लिए हम आभार प्रकट करते हैं। पहली बार यह ट्रेन हमारे शहर से गुजरी है, यह गर्व का क्षण है।”

सुविधाएं और खासियत
वंदे भारत एक्सप्रेस एक आधुनिक ट्रेन है जिसमें वाई-फाई, आरामदायक सीटें, चार्जिंग पॉइंट जैसी तमाम सुविधाएं मौजूद हैं। यह ट्रेन तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का नया अनुभव देने जा रही है। बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव ने भी पीएम मोदी और रेल मंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह पटना वासियों के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने इसे बिहार के लिए एक ऐतिहासिक दिन बताया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed