{"_id":"68552bcc3e732f03e90b8c02","slug":"katihar-railway-accident-avadh-assam-express-train-trolley-collision-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: कटिहार रेलखंड में बड़ा हादसा, अवध-असम एक्सप्रेस से टकराई रेलवे ट्रॉली, एक की मौत और तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: कटिहार रेलखंड में बड़ा हादसा, अवध-असम एक्सप्रेस से टकराई रेलवे ट्रॉली, एक की मौत और तीन घायल
Fri, 20 Jun 2025 03:49 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कटिहार
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 20 Jun 2025 03:49 PM IST
सार
कटिहार बरौनी रेलखंड के काढागोला और सेमापुर स्टेशन के बीच रेलवे ट्रॉली और अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर में एक ट्रॉलीमैन की मौत हो गई जबकि तीन रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह घटना सोनपुर रेल मंडल के अंतर्गत आती है। कटिहार डिवीजन से मेडिकल टीम भेजी गई है और घायलों का इलाज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटिहार-बरौनी रेलखंड पर शुक्रवार को एक भीषण रेल हादसा हो गया। यह दुर्घटना काढागोला और सेमापुरी स्टेशन के बीच महारानी गांव के पास उस समय हुई जब बरौनी से कटिहार की ओर आ रही 15910 अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन की रेलवे ट्रॉली से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक ट्रॉलीमैन की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए और वहां मौजूद कर्मचारियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
घटना सोनपुर रेल मंडल क्षेत्र की है, लेकिन यह क्षेत्र कटिहार रेल मंडल की सीमा से सटा हुआ है। कटिहार रेल मंडल के एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने हादसे की प्रारंभिक पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही कटिहार से मेडिकल टीम को तत्काल रवाना कर दिया गया। फिलहाल सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
यह भी पढ़ें: बारिश ने बिहारवासियों को गर्मी से दिलाई राहत, जानिए कहां कितना रहा अधिकतम तापमान
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही सभी रेल कर्मियों को ट्रैक पर काम करते समय अधिकतम सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। हादसे के कारण इस रूट पर कुछ समय के लिए ट्रेन परिचालन भी बाधित रहा, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया।