{"_id":"6322d4226587c31f0528157e","slug":"prashant-kishor-tweeted-after-meeting-with-bihar-cm-nitish-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: आगे क्या मुंह दिखाऊंगा...नीतीश से मुलाकात पर प्रशांत किशोर का ट्वीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: आगे क्या मुंह दिखाऊंगा...नीतीश से मुलाकात पर प्रशांत किशोर का ट्वीट
Thu, 15 Sep 2022 12:58 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:58 PM IST
सार
उनका यह ट्वीट बेगूसराय में हुए गोलीकांड के ठीक बाद सामने आया है। उसी धरती पर जन्मे राष्ट्रकवि दिनकर के शब्दों का प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया कि, 'तेरी सहायता से जय तो मैं अनायास पा जाऊंगा, आनेवाली मानवता को, लेकिन, क्या मुख दिखलाऊंगा?
विज्ञापन
प्रशांत किशोर
- फोटो : PTI
विस्तार
चुनावी रणनीतिकार से कार्यकर्ता बने प्रशांत किशोर ने मंगलवार देर रात पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने एक ट्वीट किया। दोनों के बीच हुई इस मुलाकात को नीतिश कुमार ने एक बैठक बताते हुए किसी भी राजनीतिक महत्वकांझा से इनकार किया था, लेकिन गुरुवार को प्रशांत किशोर ने रामधारी सिंह 'दिनकर' द्वारा लिखित रश्मिरथी से दो पंक्तियां पोस्ट कीं।
हालांकि, उनका यह ट्वीट बेगूसराय में हुए गोलीकांड के ठीक बाद सामने आया है। उसी धरती पर जन्मे राष्ट्रकवि दिनकर के शब्दों का प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया कि, 'तेरी सहायता से जय तो मैं अनायास पा जाऊंगा, आनेवाली मानवता को, लेकिन, क्या मुख दिखलाऊंगा?-उनके इस ट्वीट के बाद कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। सवाल यह है कि वो किस राजनीतिक दल के साथ जाने की बात कर रहे है। हालांकि, कुछ दिनों पहले ही नीतीश ने कहा था कि प्रशांत किशोर उनसे मिलना चाहते और बाद में पीके की उनसे पवन वर्मा ने मुलाकात कराई। सियासी गलियारे में चर्चा है कि, जन सुराज अभियान को बंद कर अब प्रशांत किशोर एक बार फिर से उनके खेमे में जा सकते है।
निभाई थी यह भूमिका
बिहार में हुए 2015 में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल और नीतीश कुमार की जनता दल के बीच गठबंधन कराने में अहम भूमिका निभाई थी। जिसके बाद प्रशांत किशोर को 2018 में जद (यू) में शामिल किया गया था। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद भी दिया गया, लेकिन नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के विरोध के कारण उन्हें पार्टी से बेदखल कर दिया गया।