{"_id":"635004cb0381ae1b88563ed8","slug":"prashant-kishor-claims-nitish-kumar-in-touch-with-bjp-says-don-t-be-surprised-if-he-joins-hands-with-it-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: प्रशांत किशोर का दावा- राज्यसभा उपसभापति के जरिए भाजपा के संपर्क में हैं नीतीश, जदयू ने किया खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: प्रशांत किशोर का दावा- राज्यसभा उपसभापति के जरिए भाजपा के संपर्क में हैं नीतीश, जदयू ने किया खारिज
Wed, 19 Oct 2022 07:38 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 19 Oct 2022 07:38 PM IST
सार
किशोर ने कहा, जो लोग यह सोच रहे हैं कि नीतीश कुमार भाजपा के खिलाफ एक सक्रिय राष्ट्रीय गठबंधन बना रहे हैं, उन्हें यह जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने भाजपा के लिए लाइन खुली रखी है।
विज्ञापन
नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बुधवार को दावा किया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के संपर्क में हैं और अगर स्थिति की मांग होती है तो वह उसके साथ फिर से गठजोड़ भी कर सकते हैं। वहीं जदयू ने उनकी इस बात को भ्रामक बताते हुए खारिज कर दिया है।
प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा को उनके सक्रिय राजनीति में प्रवेश के रूप में देखा जा रहा है। किशोर ने बताया कि कुमार ने जदयू सांसद और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के जरिए भाजपा के साथ संचार की एक लाइन खुली रखी है।
भाजपा से हाथ नहीं मिलाएंगी नीतीश : जदयू
हालांकि, हरिवंश को लेकर की गई उनकी टिप्पणी को लेकर पार्टी ने खारिज किया है और कहा है कि नीतीश कुमार फिर कभी भाजपा के साथ हाथ नहीं मिलाएंगे।
विज्ञापन
भाजपा के संपर्क में हैं नीतीश कुमार
किशोर ने कहा, जो लोग यह सोच रहे हैं कि नीतीश कुमार भाजपा के खिलाफ एक सक्रिय राष्ट्रीय गठबंधन बना रहे हैं, उन्हें यह जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने भाजपा के लिए लाइन खुली रखी है। वह अपनी पार्टी के सांसद और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के जरिए भाजपा के संपर्क में हैं।
हरिवंश को इस्तीफा न देने के लिए कहा
उन्होंने आगे कहा कि भले ही जदयू ने भाजपा से नाता तोड़ लिया हो, लेकिन हरिवंश को इसी वजह से राज्यसभा के उपसभापति के पद से इस्तीफा न देने के लिए कहा गया है।