फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Posters of Chirag Paswan missing in Jamui in Coronavirus times

बिहार: जमुई में लगे चिराग पासवान के लापता होने के पोस्टर, ढूंढने वाले को इनाम का भी एलान

Tue, 08 Jun 2021 10:48 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 08 Jun 2021 10:48 PM IST
सार

बिहार के जमुई में वहां से सांसद चिराग पासवान के लापता होने के पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें सवाल उठाया गया है कि कोरोना संकट के दौरान सासंद क्षेत्र में क्यों नहीं आ रहे हैं। वहीं, लोजपा ने इस पर कहा है कि इस समय बिहार सरकार ने ही निर्देश दे रखा है कि लॉकडाउन है और कोई जनप्रतिनिधि क्षेत्र में न घूमे।

विज्ञापन
Posters of Chirag Paswan missing in Jamui in Coronavirus times
चिराग पासवान - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

लोजपा (लोक जनशक्ति पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के संसदीय क्षेत्र जमुई में उनके लापता होने के पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों पर लिखा है कि केवल चुनाव ही लड़ेंगे या इस कोरोना रूपी आपदा में माटी का कर्ज भी उतारेंगे? इसके साथ ही इन पोस्टरों में चिराग पासवान को ढूंढने वाले को इनाम देने की बात भी कही गई है। 

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि ये पोस्टर जनशक्ति विकास पार्टी की ओर से लगवाए गए हैं। इनमें कहा गया है कि कोरोना संकट के समय सांसद लापता हैं। वह इस समस्या की घड़ी में भी अपने संसदीय क्षेत्र में आ ही नहीं रहे हैं। जनशक्ति विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि यह पूछना जरूरी है कि इस त्रासदी के समय में सांसद कहां हैं, वह क्षेत्र से लापता क्यों हैं। 
विज्ञापन


उधर, लोजपा ने इसे लेकर सफाई दी है। पार्टी के जिलाध्यक्ष जीवन सिंह ने कहा कि यह सब राजनीतिक मकसद से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोजपा ऐसे पोस्टर लगाने का विरोध करती है और आरोपों को सिरे से नकारती है। उन्होंने कहा कि पिछले साल कोरोना संकट के दौरान पासवान ने दिन-रात क्षेत्र के लोगों की सेवा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed