{"_id":"5d6e117e8ebc3e017f1e5040","slug":"poster-war-start-rjd-accused-bihar-of-ill-and-shows-the-crime-happening-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर वार: 'जेडीयू के क्यों करे विचार' के जवाब में आरजेडी ने बिहार को बताया बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर वार: 'जेडीयू के क्यों करे विचार' के जवाब में आरजेडी ने बिहार को बताया बीमार
Tue, 03 Sep 2019 12:38 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
आरजेडी दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
- फोटो : ANI
बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां करनी शुरू कर दी है। इसी बीच काज्य में पोस्टर वॉर शुरू हो गई है। सोमवार को जनता दल यूनाइडेड (जदयू) ने पोस्टर जारी करके नीतीश को ही मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताते हुए कहा था कि नीतीश कुमार ठीक हैं। वहीं मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पोस्टर जारी करते हुए बिहार को बीमार बताया है। साथ ही पोस्टर में राज्य में होने वाले अपराधों को दिखाया गया है।
विज्ञापन
सोमवार को जदयू ने पोस्टर जारी करके कहा था- 'क्यों करें विचार, ठीके तो हैं नीतिश कुमार।' इस पोस्टर के जरिए पार्टी ने लोगों को नया चुनावी नारा देने का भी काम किया था। यह पोस्टर राजधानी पटना के कई चौराहों पर लगा हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में विपक्षी दल कहां पीछे रहने वाला था इसलिए उसने भी पोस्टर जारी करके बिहार में होने वाले अपराधों की तरफ ध्यान खींचने की कोशिश की है। पोस्टर पर लिखा है, 'क्यों न करें विचार, बिहार जो है बीमार।'
विज्ञापन
Bihar: Poster seen outside Rashtriya Janata Dal (RJD) office in Patna. https://t.co/97uGg1wooW pic.twitter.com/kYHQMHj2lH
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 3, 2019
खास बात यह है कि राजद के पोस्टर से पार्टी अध्यक्ष लालू यादव या उनके बेटे तेजस्वी और तेजप्रताप यादव गायब हैं। वहीं पोस्टर को पार्टी कार्यालय के बाहर लगाया गया है।