फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Post mortem was carried out from the funeral pyre: in-laws were going to burn in arrah

चिता से उठाकर कराया पोस्टमार्टम: 9 महीने पहले हुई थी शादी, आरा में फंदे से उतार जला रहे थे ससुराली

Wed, 30 Nov 2022 02:04 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Wed, 30 Nov 2022 02:04 PM IST
सार

आरा में खुशबू के शव को मायके वालों ने दौड़ते-भागते हुए चिता से उतरवाया और पुलिस से गुहार लगाकर उसका पोस्टमार्टम कराया। युवती की गली दबाकर हत्या का आरोप है, जबकि ससुराल वाले उसके सुसाइड की बात कह रहे।

विज्ञापन
Post mortem was carried out from the funeral pyre: in-laws were going to burn in arrah
आरा में खुशबू की दहेज के लिए हत्या (शादी की फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘दहेजमुक्त बिहार’ के सरकारी सपने की हकीकत आरा में फिर सामने आई, जब 9 महीने पहले शादी होकर ससुराल आई खुशबू के शव को मायके वालों ने दौड़ते-भागते हुए चिता से उतरवाया और पुलिस से गुहार लगाकर उसका पोस्टमार्टम कराया। युवती की गली दबाकर हत्या का आरोप है, जबकि ससुराल वाले उसके सुसाइड की बात कह रहे। दोनों ही हालत में लाश बिना पुलिस की सूचना के जलाई नहीं जा सकती है, लेकिन चरपोखरी थाना क्षेत्र मदरीहां गांव में ससुराल वालों ने मंगलवार की देर शाम खुशबू की चिता सजा दी। करीब 45 किमी दूर मायके वालों को खुशबू की मौत की सूचना किसी तरह मिल गई थी तो परिजन पुलिस के पास मदरीहा गांव के बाहर श्मशान पहुंच गए और चिता से लाश उतारी गई। डीएम के आदेश से रात में ही सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा दिया गया।

विज्ञापन

मायके वाले बता रहे- पंखा-कूलर और बाइक की मांग थी
खुशबू मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गनौली गांव निवासी स्व. सत्यदेव प्रसाद की 22 वर्षीय बेटी थी। उसकी शादी इसी साल 2022 के फरवरी महीने में चरपोखरी थाना क्षेत्र के मदरीहां गांव निवासी जनु कुमार से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। मृतका की मां के अनुसार, शादी के बाद से ही खुशबू के ससुर, सास और ननद दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। ससुराल के लोग पंखा, कूलर और मोटरसाइकिल की डिमांड कर मारपीट भी करते थे। डिमांड पूरी नहीं होने के कारण ही मंगलवार को गला दबाकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन

ससुर ने कहा- बेटी ने बताया कि बहू ने फांसी लगा ली
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मिले मृतका के ससुर का कहना है कि घटना के समय वह खेत में काम कर रहे थे। तभी अचानक उनकी बेटी दौड़ी हुई आई और उसी ने बताया कि बहू ने सुसाइड कर लिया है। हम लोग घर पहुंचे तो देखा कि वह दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाकर लटकी हुई है। उन्होंने आत्महत्या के कारण या इस तरह लाश जलाने की जल्दबाजी की वजह पूछने पर कुछ नहीं कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed