फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   political parties writes to election commission request to postpone assembly election due to Covid 19 floods

बिहार: पार्टियों का आयोग को पत्र, कोरोना, बाढ़ के कारण चुनाव स्थगित करने की मांग की

Sun, 02 Aug 2020 11:14 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 02 Aug 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
political parties writes to election commission request to postpone assembly election due to Covid 19 floods
बिहार में बाढ़ ने 14 जिलों को प्रभावित किया है (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

बिहार में राजनीतिक दलों ने कोविड-19 और बाढ़ के कारण राज्य में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव स्थगित करने का अनुरोध किया है। शनिवार को जहां राज्य में कोरोना संक्रमितों के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए वहीं लगभग पांच मिलियन (50 लाख) लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

विज्ञापन

कुछ दिनों पहले चुनाव आयोग ने बिहार में राजनीतिक दलों से मौजूदा स्थिति के मद्देनजर चुनाव कराने के बारे में सुझाव मांगे थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को छोड़कर सभी प्रमुख दलों ने राज्य विधानसभा चुनाव स्थगित करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन



इन राजनीतिक दलों (सात राष्ट्रीय और 43 क्षेत्रीय) ने 31 जुलाई की निर्धारित समयसीमा तक आयोग के पैनल को अपना जवाब भेज दिया है। भाजपा की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) ने भी चुनाव आयोग से कहा है कि राज्य में मौजूदा चुनौतीपूर्ण स्थिति में चुनाव नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग ने कोरोना महामारी के मद्देनजर आठ सीटों पर होने वाले उपचुनाव किए स्थगित


कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पहले ही चुनाव स्थगित करने की मांग कर चुके हैं। वहीं भाजपा और जदयू का कहना है कि वे तैयार हैं और इसका फैसला उन्होंने चुनाव आयोग पर छोड़ दिया है। बिहार में अक्तूबर-नवंबर में चुनाव होने की संभावना है। भाजपा और जदयू को छोड़कर ज्यादातर राजनीतिक दलों ने चुनाव संबंधी काम शुरू नहीं किया है।

इसी बीच शनिवार को राज्य में कोविड-19 मामलों में सबसे ज्यादा वृद्धि देखी गई। बिहार में संक्रमण के 3,521 नए मामले सामने आए जबकि 14 मरीजों ने वायरस की वजह से जान गंवा दी। मीडिया ब्रीफिंग के दौरान बिहार के स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह ने कहा, ‘शनिवार को 3,521 नए मामले दर्ज किए गए। 31 जुलाई को 2,502 और 30 जुलाई को 1,019 नमूनों की जांच हुई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 54,508 हो गई। इसमें से 18,722 सक्रिय मामले हैं।’ इसके अलावा राज्य बाढ़ का प्रकोप भी झेल रहा है। राज्य के 14 जिले बाढ़ की चपेट में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed