{"_id":"5f19409f8ebc3e9f6311be17","slug":"election-commission-deferred-by-elections-to-lok-sabha-state-assemblies-scheduled-up-to-7-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग ने कोरोना महामारी के मद्देनजर आठ सीटों पर होने वाले उपचुनाव किए स्थगित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनाव आयोग ने कोरोना महामारी के मद्देनजर आठ सीटों पर होने वाले उपचुनाव किए स्थगित
Thu, 23 Jul 2020 03:55 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 23 Jul 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)
भारतीय चुनाव आयोग ने कुछ राज्यों में कोविड-19 महामारी और बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर सात सितंबर तक होने वाले लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के उप-चुनाव स्थगित कर दिए हैं। जैसे ही स्थिति अनुकूल होगी वैसे ही चुनाव कराए जाएंगे। हालांकि आयोग ने कहा है कि केवल आठ सीटों पर होने वाले उपचुनाव को स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
Delhi: Election Commission of India has deferred by-elections to Lok Sabha & state Assemblies scheduled up to September 7, in view of COVID-19 pandemic & flood situation in certain states. The elections will be held as soon as the situation becomes conducive.
— ANI (@ANI) July 23, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
आयोग को कहना है कि आयोग के मुख्य सचिव ने उपचुनाव को लेकर 22 जुलाई को एक पत्र जारी किया। जिसे लेकर मीडिया के एक धड़े में कुछ भ्रांति फैल गई है। ऐसे में यह स्पष्ट किया जाता है कि सात सितंबर को होने वाले केवल आठ सीटों के उपचुनाव को स्थगित किया गया है। जबकि कुल 57 सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं जिसमें एक लोकसभा सीट शामिल है। 24 जुलाई को होने वाली आयोग की बैठक में उपचुनाव को लेकर चर्चा होगी।