फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   police uncover student murder in hathua brother friend killed him

Bihar: गोपालगंज के हथुआ में दिनदहाड़े हुई हत्या का मामला सुलझा, भाई के दोस्त ने ही ली जान

Sat, 31 May 2025 09:10 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गोपालगंज Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 31 May 2025 09:10 PM IST
सार

हथुआ नगर पंचायत इलाके में दिन में एक छात्र की गोली मारकर हत्या हो गई थी। इस घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि यह हत्या उसी छात्र के बड़े भाई के दोस्त ने की थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
police uncover student murder in hathua brother friend killed him
जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हथुआ नगर पंचायत क्षेत्र में दिनदहाड़े एक छात्र की गोली मारकर हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा गोपालगंज पुलिस ने कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि छात्र की हत्या उसी के बड़े भाई के दोस्त ने कर दी थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


लूट के बाद हत्या की रची गई थी साजिश

पुलिस के अनुसार, मृतक आशु आलम का भाई मेराज अली, उसका मौसेरा भाई मेराज आलम (निवासी रघुआ गांव, ऊंचकागांव थाना) और एक अज्ञात शूटर ने फुलवरिया से एक बाइक लूटी थी। इसके बाद मौसेरा भाई मेराज आलम लूटी गई बाइक लेकर फरार हो गया, जबकि मेराज अली और शूटर दूसरी बाइक से हथुआ के रास्ते अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार के दो जिलों में बनेंगे कैंसर अस्पताल, अन्य जिलों में सुविधाओं के साथ किये जाएंगे विशेष इलाज
विज्ञापन
विज्ञापन


हथुआ पहुंचने पर मेराज अली ने अपने छोटे भाई आशु आलम को फोन कर रास्ते में बुला लिया। आशु यूनिक ब्रेन कोचिंग से निकलकर सड़क किनारे खड़ा हो गया। इसी दौरान बाइक पर सवार मेराज अली और शूटर वहां पहुंचे। बाइक मेराज अली चला रहा था और शूटर पीछे बैठा था। आशु ने भाई को देखकर बाइक रोकने का इशारा किया। तभी शूटर को लगा कि कोई उन्हें घेरने वाला है। घबराहट में उसने पिस्टल निकालकर आशु के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही आशु जमीन पर गिर पड़ा।


मौत के बाद हुआ सच्चाई का खुलासा

गोली मारने के बाद शूटर को जब यह पता चला कि वह जिस युवक को गोली मार चुका है, वह उसके मित्र मेराज अली का भाई था, तो वह घबरा गया। इधर स्थानीय लोगों ने घायल आशु को हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई मेराज अली और मौसेरे भाई मेराज आलम को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब अज्ञात शूटर की तलाश में जुटी है।

क्या है पूरा मामला?
घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के कालोपट्टी निवासी मुमताज आलम के 17 वर्षीय पुत्र आशु आलम की है। वह दोपहर में कोचिंग पढ़ने के लिए हथुआ के यूनिक ब्रेन कोचिंग गया था। कोचिंग से निकलते वक्त उसे उसके ही भाई ने फोन कर रास्ते में बुलाया, जहां पहले से घात लगाकर बैठे लोगों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, हत्या का मुख्य कारण लूट की घटना और आपसी विवाद बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed