फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Police raided the red light area of Sitamarhi and freed the girl from Assam; pimp absconding

Bihar Crime: सीतामढ़ी के रेड लाइट एरिया में पुलिस ने छापेमारी कर असम की युवती को कराया मुक्त; दलाल फरार

Fri, 18 Aug 2023 02:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 18 Aug 2023 02:03 PM IST
सार

Bihar Police: सीतामढ़ी की नगर थाना पुलिस ने रेड लाइट एरिया में बेची गई असम की एक युवती को मुक्त कराया है। जबकि छापेमारी के दौरान देह व्यापार कराने वाले दलाल मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Police raided the red light area of Sitamarhi and freed the girl from Assam; pimp absconding
छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की सीतामढ़ी पुलिस ने रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर एक असम की युवती को मुक्त कराया है। सीतामढ़ी नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर उक्त कार्रवाई की है और रेड लाइट एरिया में बेची गई असम की एक युवती को मुक्त कराया। हालांकि, इस दौरान जबरन देह व्यापार कराने वाले दलाल मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


रेड लाइट एरिया में जबरन देह व्यापार में धकेलने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी बंगाल, पूर्णिया, आसाम सहित सूबे के कई जिले की लड़कियों को यहां लाकर देह व्यापार कराया जाता रहा है। दर्जनों बार दिल्ली के एक एनजीओ की मदद से पुलिस ने इस दलदल से कई लड़कियों को बाहर निकाला है। लेकिन कोई ठोस करवाई नहीं होने की वजह से इस तरह का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


फिलहाल उक्त मामले में नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अरुण कुमार के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें मंजूर खलीफा, उसकी पत्नी रानी खातून और उसका भाई रमजान खलीफा को आरोपी बनाया गया है। मंजूर खलीफा इससे पहले भी एक बार जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि वह गश्ती पर थे कि इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि रेड लाइट एरिया में मंजूर खलीफा के घर में उसकी पत्नी और भाई देह व्यापार का धंधा करवा रहे हैं। वे बाहर से लाकर लड़कियों को रखे हुए हैं और वे आज लड़कियों को कहीं बाहर भेजने वाले हैं। उसके बाद थानाध्यक्ष ने वरीय अधिकारियों को सूचित करते हुए छापेमारी की। जैसे ही मंजूर खलीफा के घर के पास पुलिस जीप पहुंची, सामने से एक नाबालिग लड़की दौड़कर पुलिस के जीप के पास आ गई। उसने रोते हुए बताया कि उक्त घर में उससे जबरन देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा है। इसके बाद मंजूर खलीफा के घर में छापेमारी की गई, तब तक सभी लोग भाग निकले।


नाबालिग से पूछताछ करने पर पता चला कि वह असम की रहने वाली है। नाबालिग ने पुलिस को बताया है कि देह व्यापार कराने वाली महिला को लोग रानी दीदी के नाम से बुलाते हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की को मुक्त करा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed