फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Police officer shot at by robbers in Bihar Sasaram

बिहार: सासाराम में ट्रक लूट रहे थे बदमाश, पुलिस अफसर ने रोका तो दिनदहाड़े मार दी गोली

Fri, 04 Feb 2022 12:59 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: कुमार संभव Updated Fri, 04 Feb 2022 12:59 AM IST
सार

दरीगांव पुलिस थाने के प्रभारी दिवाकर कुमार ने गुरुवार (तीन फरवरी) तड़के ताराचंडी धाम के पास तीन बदमाशों को उस वक्त रोकने का प्रयास किया, जब वे ट्रक लूटकर भाग रहे थे।

विज्ञापन
Police officer shot at by robbers in Bihar Sasaram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उनकी हरकतें इस कदर बढ़ती जा रही हैं कि उनके मन में पुलिस का भी खौफ नहीं रहा। ऐसा ही एक मामला सासाराम जिले में देखने को मिला। दरअसल, यहां कुछ बदमाश ट्रक लूट रहे थे। पुलिस अधिकारी ने उन्हें रोकने और पकड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। इस घटना में पुलिस अधिकारी घायल हो गया। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

दरीगांव पुलिस थाने के प्रभारी दिवाकर कुमार ने गुरुवार (तीन फरवरी) तड़के ताराचंडी धाम के पास तीन बदमाशों को उस वक्त रोकने का प्रयास किया, जब वे ट्रक लूटकर भाग रहे थे। पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि जब बदमाशों ने दिवाकर कुमार को देखा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी भागने में कामयाब रहे। इस घटना में दिवाकर के बाएं हाथ में गोली लग गई। 

विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

एसपी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दिवाकर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। साथ ही, आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed