फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   police has sent summon to JDU MLA

नीतीश के एमएलए पर पुलिस ने कसा शिकंजा

Sat, 23 Jan 2016 06:42 PM IST
Updated Sat, 23 Jan 2016 06:42 PM IST
विज्ञापन
police has sent summon to JDU MLA

ट्रेन में दंपति से बदसलूकी करने वाले जेडीयू विधायक सरफराज आलम पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। जीआरपी ने विधायक को समन भेज दिया है तो पार्टी की ओर से भी उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी हो गई है।

विज्ञापन


जीआरपी के एसपी पीएन मिश्रा ने बताया कि हमने विधायक सरफराज आलम को पूछताछ के लिए समन जारी कर दिया है। एसपी के अनुसार जोकीहाट पुलिस थाने की ओर से विधायक को वाट्सएप पर नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन


एक पुलिस टीम जांच के लिए मुगलसराय और नई दिल्ली भेजी गई है, जो नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के रेल अधीक्षक के बयान दर्ज करेगी।

पार्टी से भी निलंबित किए गए विधायक

police has sent summon to JDU MLA

रिपोर्ट के अनुसार वाक्या बीते सात जनवरी का है जब विधायक सरफराज आलम और राजद सांसद मोहम्मद तसलीमुद्दीन ने राजधानी एक्सप्रेस में एक दंपति से बदसलूकी की थी। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ अगले दिन पटना जीआरपी में मुकदमा दर्ज किया गया था।

जानकारी के अनुसार विधायक शराब के नशे में ‌थे और बिना टिकट ही ट्रेन में सफर कर रहे थे। रेल अधीक्षक साहेब सिंह ने भी इस बात की पुष्टि की विधायक बिना टिकट के ही उस दिन ट्रेन में सफर कर रहे थे।

दूसरी ओर विधायक पर पार्टी की ओर से भी कार्रवाई की गई है। उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो दिन पहले ही उन पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

वहीं आलम ने किसी नोटिस के मिलने से इंकार किया है। कहा, मैं कानून का सम्मान करने वाला व्यक्ति हूं और मुझे न्याय पालिका पर पूरा विश्वास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed