फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   planning commission approved 34 thousand crore to bihar

नीतीश पर जारी केंद्र की मेहरबानी, दिए 34 हजार करोड़

Thu, 16 May 2013 03:26 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 16 May 2013 03:26 PM IST
विज्ञापन
planning commission approved 34 thousand crore to bihar

वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बाद अब योजना आयोग ने भी आगे बढ़कर बिहार के प्रति अपनी दरियादिली दिखाई है।

विज्ञापन


बिहार के प्रति उमड़ रहे केंद्र के इस अथाह प्रेम को राजनीतिक गलियारों में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए नीतीश पर डोरे डालने के नजरिए से देखा जा रहा है।

बुधवार को योजना आयोग ने बिहार के 34,000 करोड़ रुपये की वार्षिक योजनाओं के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी, जो कि पिछले वर्ष के मुकाबले लगभग 34 फीसदी से अधिक है।

बिहार की जमकर तारीफ
योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने बताया कि राज्य की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि काफी अच्छी रही है।

उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में बिहार ने सबसे बेहतर बढ़ोतरी हासिल की है। विशेषकर चावल की खेती में राज्य ने उत्पादन का नया रिकॉर्ड कायम किया है।

अहलूवालिया के मुताबिक बिहार की अर्थव्यवस्था हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ी है। 11वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान राज्य की जीडीपी 11.87 फीसदी रही है, जो कि सभी राज्यों की जीडीपी के मुकाबले अधिक है।
विज्ञापन


यही नहीं बीते सात वर्षों के दौरान राज्य में प्रति व्यक्ति आय भी दो गुनी हुई है। वर्ष 2005-06 के दौरान बिहार में प्रति व्यक्ति आय 7749 रुपये थी जो कि वर्ष 2012-13 में बढ़कर 14,268 रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के राज्य की 34,000 करोड़ रुपये की योजना के प्रस्ताव को योजना आयोग ने मंजूर कर लिया है।

राज्य सरकार ने अपने बजट में भी इतनी ही राशि का प्रावधान रखा है।

वार्षिक योजना के लिये 46 फीसदी राशि राज्य सरकार अपने संसाधनों से उपलब्ध कराएगी जबकि करीब 27 प्रतिशत राशि बाजार से उधार लेकर जुटाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed