{"_id":"63f4cfae8ae68f983f0e8f43","slug":"pk-made-a-big-claim-in-siwan-that-i-had-advised-nitish-not-to-become-cm-after-2020-assembly-elections-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीवान में PK ने किया बड़ा दावा, कहा- 2020 विधानसभा चुनाव के बाद मैंने नीतीश को CM न बनने की दी थी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीवान में PK ने किया बड़ा दावा, कहा- 2020 विधानसभा चुनाव के बाद मैंने नीतीश को CM न बनने की दी थी सलाह
Tue, 21 Feb 2023 07:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 21 Feb 2023 07:40 PM IST
सार
सीवान में पत्रकारों से बातचीत में पीके ने कहा कि जिस दिन महागठबंधन बना था मैंने उस दिन ही कह दिया था कि ये चलने वाला नहीं है। ये कब तक चलेगा ये तो नहीं बता सकता, लेकिन ये अगले विधानसभा चुनाव तक नहीं चलेगा। अगले विधानसभा चुनाव में ये सात दल साथ में रहकर चुनाव नहीं लड़ सकते।
विज्ञापन
मीडिया से मुखातिब होते राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जन सुराज पदयात्रा के तहत राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर सीवान पहुंचे हैं। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिस दिन महागठबंधन बना था मैंने उस दिन ही कह दिया था कि ये चलने वाला नहीं है। ये कब तक चलेगा ये तो नहीं बता सकता। लेकिन ये अगले विधानसभा चुनाव तक नहीं चलेगा। अगले विधानसभा चुनाव में ये सात दल साथ में रहकर चुनाव नहीं लड़ सकते। पीके ने कहा कि मैंने गठबंधन की राजनीति देखी है। 2015 में मैंने ही महागठबंधन बनवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
नीतीश कुमार पर हमला करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने लिए रास्ता चुना है। अगर कोई गलत रास्ता चुनता है तो उसका खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा। नीतीश कुमार की पार्टी को 2020 में बहुमत नहीं मिला था, 243 के बिहार विधानसभा में से केवल 42 विधायक मिले थे। 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद मैंने नीतीश कुमार से कहा था कि आप मुख्यमंत्री मत बनिए, क्योंकि आपको बिहार की जनता ने नकार दिया है। ऐसे में आपको मुख्यमंत्री बनने क्या जरूरत है? अगर आप सीएम बनेंगे तो कोई बड़ा भाई रहेगा जिसकी ज्यादा संख्या है तो उसकी चलेगी आपकी नहीं।
विज्ञापन