फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: ट्रेन में सवार थे कुंभ यात्री, नींद में मिली मौत

Sun, 03 Feb 2019 09:49 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 03 Feb 2019 09:49 AM IST
सार

  • बिहार से दिल्ली आ रही सीमांचल एक्सप्रेस की 11 बोगियां पटरी से उतरीं।
  • मरने वालों की संख्या 6 हो गई है।
  • रेलवे ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की।

विज्ञापन
Pictures: Train accident in Bihar, 7 people dead
bihar train accident

बिहार से दिल्ली आ रही सीमांचल एक्सप्रेस की 11 बोगियां पटरी से उतरने के कारण एक बड़ा रेल हादसा हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कई लोगों के ट्रेन के कोच में फंसे होने की आशंका है। ट्रेन बिहार के जोगबनी से दिल्ली के आनंद विहार आ रही थी।

loader
Pictures: Train accident in Bihar, 7 people dead
bihar train accident
इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। रेलवे मरने वाले लोगों के परिवार को 5 लाख रुपये जबकि गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देगा। सभी चिकित्सा व्यय भी रेलवे द्वारा वहन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि ट्रेन में सवार कई लोग कुंभ के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pictures: Train accident in Bihar, 7 people dead
bihar train accident
हादसा बिहार के हाजीपुर के पास रविवार सुबह 4 बजे हुआ। सूचना पर सोनपुर से राहत व बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया है। राहत बचाव कार्य जारी है। इस हादसे में अब तक 6 लोगों के मारे जाने की खबर है। 
Pictures: Train accident in Bihar, 7 people dead
bihar train accident
रेलवे की तरफ से इसकी पुष्टि की गई है। जबकि हादसे की गंभीरता को देखते हुए लगता है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बता दें कि भारतीय रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है जिस पर यात्रियों के बारे में जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
Pictures: Train accident in Bihar, 7 people dead
bihar train accident
इस मामले की जांच पूर्वी सर्कल लतीफ खान द्वारा की जाएगी। भारतीय रेलवे ने पटना में हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं- 06122202290, 06122202291, 06122202292, 06122213234
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed