बिहार के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस सुधांशु कुमार की बेटी की डॉक्टर स्निग्धा ने रविवार को 14वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। वह घर से मॉर्निंग वॉक के नाम पर निकली थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार वह कई दिनों से मॉर्निंग वॉक के नाम पर घर से निकला करती थी। लेकिन टहलने की बजाए वह इमारतों की रेकी किया करती थीं।
2 of 7
डॉक्टर स्निग्धा
- फोटो : Facebook
पुलिस सूत्रों के अनुसार उनके ड्राइवर ने बताया कि वह टहलने की बजाए इमारतों की रेकी करते थीं। मगर इस बारे में उसने न तो कभी उनसे पूछा और न ही इसकी जानकारी घरवालों को दी। रविवार सुबह भी वह करीब सात बजे पश्चिमी पटेल नगर स्थित अपने घर से मॉर्निंग वॉक की बात कहकर निकलीं और बेली रोड के राजा बाजार स्थित मेरीन अपार्टमेंट पहुंच गई।
3 of 7
डॉक्टर स्निग्धा
- फोटो : Facebook
जब गार्ड ने उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि वह फ्लैट नंबर 401 में रहने वाले संजीव से मिलने जा रही हैं। वहीं गार्ड का कहना है कि इस नाम को कोई शख्स यहां नहीं रहता है। इसके बाद स्निग्धा उदयगिरी अपार्टमेंट पहुंची। जब गार्ड ने उसने पूछा तो उन्होंने एक आईएएस दंपति का नाम लिया जिसके बाद गार्ड ने उन्हें नहीं रोका। उन्हें यह पहले से पता था कि इमारत की छत खुली रहती है।
4 of 7
डॉक्टर स्निग्धा
- फोटो : Facebook
स्निग्धा के ड्राइवर ने बताया कि लगभग दस मिनट के बाद उसे धड़ाम की आवाज सुनाई दी। जब वह मौके पर पहुंचा तो अपार्टमेंट की दीवार के करीब ट्रांसफार्मर के बगल में स्निग्धा छटपटाती हुईं दिखीं। उसने शोर मचाया तो वहां लोग इकट्ठा हुए लेकिन उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
5 of 7
डॉक्टर स्निग्धा
- फोटो : Facebook
सिलीगुड़ी से एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद स्निग्धा कोलकाता से एमएस कर रही थीं। सूत्रों का कहना है कि सिलीगुड़ी में आईआईटी के एक लड़के से उनकी दोस्ती थी। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे और शादी करना चाहते थे। उन्होंने परिवार को अपनी पसंद बताई थी लेकिन लड़का दूसरी बिरादरी का था जिसकी वजह से परिवार ने इस रिश्ते को नामंजूर कर दिया। परिवारवालों ने किशनगंज के डीएम महेंद्र कुमार से उनकी शादी तय कर दी।