{"_id":"5f7552eb8ebc3e9baa35b163","slug":"phanishwar-nath-renu-original-copy-of-maila-aanchal-other-literatures-stolen-by-thieves-who-broke-into-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: फणीश्वर नाथ रेणु के घर चोरी, मैला आंचल के पहले संस्करण सहित कई चीजें ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: फणीश्वर नाथ रेणु के घर चोरी, मैला आंचल के पहले संस्करण सहित कई चीजें ले गए
Thu, 01 Oct 2020 09:38 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 01 Oct 2020 09:38 AM IST
विज्ञापन
फणीश्वर नाथ रेणु (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महान साहित्यकार फणीश्वर नाथ रेणु के पटना के राजेंद्र नगर स्थित आवास पर चोरी हुई है। मंगलवार देर रात वैशाली गोलंबर के पास फ्लैट नंबर 30 में दरवाजे की कुंडी काटकर चोर अंदर दाखिल हुए। उन्होंने अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखी रेणु की कालजयी रचनाओं जैसे- मैला आंचल, परती परिकथा, ठुमरी, पलटू बाबू रोड, कागज की नाव की मूल प्रति को चुरा लिया।
विज्ञापन
चोरी की गईं ये सभी किताबें पहला संस्करण थीं। इनपर फणीश्वर नाथ के हस्ताक्षर भी थे। उन्होंने इन्हें धरोहर के तौर पर रखा था। चोर साहित्यकार के अंगवस्त्र सहित उनके द्वारा लिखे हुए दुर्लभ पत्र भी अपने साथ ले गए। चोर रेणु की पूजा सामग्री, उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए पीतल के बर्तन के अलावा चापाकल, प्रेशर कुकर तक ले गए।
विज्ञापन
1960 के दशक में रेणु इस मकान में रहते थे। यहां रहकर उन्होंने कई किताबें लिखीं। यह मकान अब जर्जर हो गया है। इसकी देखभाल के लिए उनके छोटे बेटे दक्षिणेश्वर प्रसाद राय के साले गौरव कुमार रहते हैं। वे 10 दिनों से गांव में थे। इसी कारण घर बंद था। पड़ोसी ने बुधवार को घटना की जानकारी दिल्ली में रह रहे दक्षिणेश्वर प्रसाद को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। साहित्यकार के नाती प्रशांत सिन्हा ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कराया है। सिटी एसपी का कहना है कि चोरों का सुराग मिल गया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रेणु के बड़े बेटे पराग राय 2010 से 2015 तक फारबीसगंज विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। चोर वहां की योजनाओं से संबंधित अहम कागजात को भी अपने साथ ले गए।