फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Petrol tanker going to Raxaul in Motihari overturned uncontrollably

Bihar: मोतिहारी में रक्सौल जा रहा पैट्रोल टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा, पुलिस ने तत्परता दिखाकर टाला बड़ा हादसा

Thu, 20 Apr 2023 04:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 20 Apr 2023 04:53 PM IST
सार

मोतिहारी में गुरुवार को बरौनी से रक्सौल जा रहा पेट्रोल टैंकर अनियंत्रित होकर छपवा मुख्य मार्ग पर सुगांव के पास पलट गया। हालाकि टैंकर सड़क किनारे पलटा था, जिससे आवागमन बाधित नहीं हुआ और न ही कोई हताहत हुआ। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर टैंकर को क्रेन की मदद से सीधा करवाया। इससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
Petrol tanker going to Raxaul in Motihari overturned uncontrollably
घटनास्थल पर पलटे पेट्रोल टैंकर को देखते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मोतिहारी में गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया। यहां बरौनी से रक्सौल के लिए जा रहा पेट्रोल भरा टैंकर अचानक पलट गया। टैंकर पलटने के बाद पेट्रोल का रिसाव शुरू हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सुगौली पुलिस ने क्रेन मशीन के सहयोग से टैंकर को खड़ा कर दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं, टैंकर पलटने की सूचना मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण लोटा, बाल्टी और गैलन लेकर पेट्रोल लूटने के लिए जमा हो गए। सुगौली पुलिस मौके पर मौजूद थी जिस वजह से ग्रामीण पेट्रोल नहीं लूट सके। उन्हें हटाकर टैंकर खड़ा कर दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पेट्रोल टैंकर बरौनी से रक्सौल के लिए जा रहा था। फिर रक्सौल से उसे नेपाल जाना था। इसी दौरान टैंकर अनियंत्रित होकर मोतिहारी छपवा मुख्य मार्ग पर सुगांव के पास पलट गया। हालाकि टैंकर सड़क किनारे पलटा था, जिससे आवागमन बाधित नहीं हुआ और न ही कोई हताहत हुआ।
विज्ञापन


सुगौली थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा को सूचना मिली थी कि पेट्रोल टैंकर पलट गया है। सूचना मिलने के साथ ही एक टीम को भेजकर घटनास्थल पर चारों तरफ से घेराबंदी कर दो क्रेन मशीनों की मदद से टैंकर को खड़ा कर दिया गया। टैंकर पलटने के कारण हल्का रिसाव हो रहा था। इस दौरान पेट्रोल के लिए दर्जनों लोग गैलन, लोटा और बाल्टी लेकर पेट्रोल लूटने पहुंच गए। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के कारण लोग पेट्रोल लूट नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल भरा टैंकर जैसे ही पलटा उसमें पेट्रोल का रिसाव शुरू हो गया। अगर पुलिस तत्परता नहीं दिखाती तो बड़ा हादसा हो जाता। समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed