{"_id":"63e2efaf727ceca8cd01add9","slug":"petition-in-bihar-court-against-sangh-chief-mohan-bhagwat-on-the-statement-of-pandits-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: भागवत को मिली आईएस से धमकी, पंडितों वाले बयान पर बिहार की अदालत में याचिका दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: भागवत को मिली आईएस से धमकी, पंडितों वाले बयान पर बिहार की अदालत में याचिका दाखिल
Thu, 09 Feb 2023 05:21 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरपुर।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 09 Feb 2023 05:21 AM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संघ प्रमुख ने जातियां बनाने के लिए ‘पंडितों’ को जिम्मेदार बताया था। सभी प्रकार की हस्तियों के खिलाफ अपनी याचिकाओं से सुर्खियों में रहने वाले ओझा ने भागवत के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सार्वजनिक शांति भंग करने की धाराओं में मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत को भागलपुर दौरे से पूर्व आतंकी संगठन आईएस ने धमकी दी है। उन्हें नक्सलियों और कट्टरपंथियों की ओर से भी धमकी मिली है। एसएसपी आनंद कुमार ने बताया, भागवत के 10 फरवरी के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन महासभा के लोगों से लगातार संपर्क में है। एसएसपी ने महर्षि मेहीं दास की उस गुफा का भी निरीक्षण किया, जहां भागवत के जाने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
वहीं, संघ प्रमुख मोहन भागवत के हाल में दिए एक भाषण में कथित रूप से पंडितों को ब्राह्मणों को बदनाम करने के मामले में बिहार की एक अदालत में शिकायत दर्ज की गई। वकील सुधीर कुमार ओझा ने मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संघ प्रमुख ने जातियां बनाने के लिए ‘पंडितों’ को जिम्मेदार बताया था। सभी प्रकार की हस्तियों के खिलाफ अपनी याचिकाओं से सुर्खियों में रहने वाले ओझा ने भागवत के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सार्वजनिक शांति भंग करने की धाराओं में मामला दर्ज कराया। अदालत इस मामले में 20 फरवरी को सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
केस दर्ज कराने के लिए तहरीर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ केस दर्ज कराने की तहरीर मंगलवार को कोतवाली थाने में दी गई है। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की वाराणसी इकाई के पदाधिकारियों का कहना है कि ब्राह्मण समाज अपमानित महसूस कर रहा है। दूसरी तरफ, केंद्रीय ब्राह्मण महासभा युवा मंच के पदाधिकारियों ने बैठक करके भागवत के बयान की निंदा की। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हिमांशु मिश्रा ने तहरीर दी। साथ ही संघ प्रमुख पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसी तरह केंद्रीय ब्राह्मण महासभा युवा मंच ने सुंदरपुर स्थित बजरंग भवन में बैठक की।