फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   penalty on whole village on liquor sale

बिहार: शराब के लिए पूरे गांव पर लगेगा जुर्माना!

Wed, 10 Aug 2016 06:00 PM IST
मनीष शांडिल्य/पटना से, बीबीसी हिन्दी डॉट कॉम के लिए
मनीष शांडिल्य/पटना से, बीबीसी हिन्दी डॉट कॉम के लिए Updated Wed, 10 Aug 2016 06:00 PM IST
विज्ञापन
penalty on whole village on liquor sale
liquor ban in bihar - फोटो : bbc

बिहार के नालंदा के ज़िलाधिकारी ने कैलाशपुरी गांव पर उत्पाद क़ानून के तहत सामूहिक जुर्माने का प्रस्ताव दिया है। क़रीब 50 घरों वाले इस गांव के हर घर पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाने का प्रस्ताव है। इस संबंध में हर घर को नोटिस भेजा जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक़ राज्य में लागू बिहार उत्पाद (संशोधन) अधिनियम, 2016 के तहत सामूहिक जुर्माना लगाने का यह संभवतः पहला प्रस्ताव है। इस प्रस्ताव की पुष्टि करते हुए नालंदा के ज़िलाधिकारी त्यागराजन एसएम ने बीबीसी को बताया, ‘‘शराबबंदी के खिलाफ गांव में सामूहिक प्रवृत्ति पाई गई है, इसलिए पहली नज़र में सामूहिक जुर्माने का मामला बनता है।’’
विज्ञापन


कार्रवाई की वजह बताते हुए ज़िलाधिकारी ने कहा, ‘‘हाल के दिनों में गांव में पुलिस और उत्पाद विभाग द्वारा तीन बार छापेमारी की गई। लेकिन इसके बावजूद शराब बनाने का सिलसिला थमा नहीं।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन के प्रस्ताव पर गांव वालों में आक्रोश

penalty on whole village on liquor sale

इस प्रस्ताव पर गांववाले नाराज़ हैं, दलित बहुल गांव कैलाशपुरी के पेशे से शिक्षक सुरेंद्र रविदास कहते हैं, ‘‘ये बिल्कुल गलत हुआ है। गांव वाले खफा हैं, दहशत में हैं। कुछ लोग दारू बनाने काम करते थे, लेकिन कुछ लोगों के कारण पूरे गांव पर जुर्माना लगाना गलत है। यह तो प्रशासन को बताना चाहिए था कि किस घर में दारु बन रहा है।’’

गांव के ही एक छात्र धर्मेंद्र कुमार का कहना है, ‘‘जुर्माने की राशि को लेकर हम लोगों के अपने हाथ खड़े कर दिए हैं, हम लोगों को फंसाया गया है। हम लोग डीएम साहब के सामने अपना पक्ष रखेंगे।’’

वहीं ज़िलाधिकारी के मुताबिक़ अगर सुनवाई के दौरान लोगों का पक्ष सही लगा तो उन्हें छूट भी मिल सकती है और प्रशासन संतुष्ट नहीं हुआ तो सामूहिक जुर्माना लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed