फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news: minister nishant visited babagaribnath on fourth monday of sawan

Bihar: मुजफ्फरपुर में अचानक बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Mon, 24 Aug 2026 05:20 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 24 Aug 2026 05:20 PM IST
सार

Bihar News: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और जदयू नेता निशांत कुमार सीतामढ़ी से लौटने के दौरान अचानक मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा का जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और हवन किया। मंत्री के अचानक पहुंचने की सूचना पर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया।
 

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news: minister nishant visited babagaribnath on fourth monday of sawan
बाबा गरीबनाथ मंदिर में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की बाबाधाम के रूप में प्रसिद्ध मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के मंत्री और जदयू नेता निशांत कुमार अचानक पहुंचे। मंत्री के बाबा गरीबनाथ मंदिर आने की जानकारी मिलते ही अधिकारी भी आनन-फानन में मंदिर पहुंचे। मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बाबा गरीबनाथ धाम में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार करीब आधे घंटे से अधिक समय तक रुके।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने बाबा गरीबनाथ की पूजा-अर्चना, हवन और दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने पूरे मंदिर परिसर का निरीक्षण कर जायजा भी लिया। बाबा गरीबनाथ धाम के प्रधान पुजारी ने मंत्री का पूजन-पाठ कराया। इस मौके पर डीएम कुमार गौरव, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र सहित जिले के कई आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीतामढ़ी से लौटते वक्त अचानक मंदिर पहुंचे मंत्री
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सीतामढ़ी से लौटने के दौरान सोमवार को मुजफ्फरपुर के सुप्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचे। मंत्री के अचानक जिले में आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भगृह में किया जलाभिषेक, फिर लिया बाबा का आशीर्वाद
बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचने के बाद मंत्री निशांत कुमार ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर के अलग-अलग हिस्सों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गर्भगृह में बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।

अन्य देवी-देवताओं के भी किए दर्शन-पूजन
पंडित अभिषेक पाठक ने बताया कि मंत्री निशांत कुमार बाबा गरीबनाथ धाम मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद अन्य देवी-देवताओं के भी दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। मंत्री ने मंदिर परिसर का जायजा भी लिया।


यह भी पढ़ें: पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया की फ्लाइट से टकराया पक्षी, 164 यात्री सुरक्षित

पूजा के बाद पटना के लिए रवाना हुए निशांत कुमार
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बाबा गरीबनाथ धाम में पूजा-अर्चना के बाद मंदिर से प्रस्थान किया। बताया गया कि उन्होंने पहली सोमवारी के अवसर पर बाबा गरीबनाथ का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद मंत्री पटना के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed