फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Vaishali DM conducts surprise inspection of Sadar Hospital, gives instructions to improve services

Bihar News: वैशाली डीएम का सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, सेवाओं में सुधार का दिया निर्देश

Sun, 08 Jun 2025 12:35 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 08 Jun 2025 12:35 PM IST
सार

वैशाली जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने शनिवार रात हाजीपुर के सदर अस्पताल का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड की सेवाओं और अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को खुद देखा।

विज्ञापन
Vaishali DM conducts surprise inspection of Sadar Hospital, gives instructions to improve services
वैशाली डीएम का सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने शनिवार देर रात हाजीपुर स्थित सदर अस्पताल का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड की सेवाओं की गुणवत्ता और अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का खुद जायजा लिया। साथ ही, अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को जाना।
विज्ञापन


डॉक्टरों की 24 घंटे ड्यूटी अनिवार्य करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल की स्थिति में सुधार की जरूरत बताई। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि दूर-दराज से आने वाले ग्रामीण और गरीब मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल सके।
विज्ञापन


कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर कार्रवाई का ऐलान
निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पाया गया कि अस्पताल में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और वार्ड व्यवस्था पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: परीक्षा में एंट्री नहीं मिलने पर छात्रों ने किया हंगामा, सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी नहीं देने पर ऐसा हुआ


सुरक्षा व्यवस्था में भी मिली कमी
सदर अस्पताल में सुरक्षा को लेकर भी कई कमियां सामने आईं। गार्डों की कमी पाई गई, जिसे लेकर जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता और जनता से अपील
जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे औचक निरीक्षण लगातार होते रहेंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सरकार की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें और किसी भी समस्या के मामले में जिला प्रशासन को सूचित करें ताकि त्वरित कार्रवाई हो सके। जैसे ही जिलाधिकारी अस्पताल में पहुंची, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इस अचानक निरीक्षण से स्वास्थ्य कर्मियों में हलचल मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed