फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Students created ruckus after not getting entry in the exam, Gayaji News, Bihar Police investigati

Bihar: परीक्षा में एंट्री नहीं मिलने पर छात्रों ने किया हंगामा, सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी नहीं देने पर ऐसा हुआ

Sun, 08 Jun 2025 12:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 08 Jun 2025 12:12 PM IST
सार

गयाजी के प्लस टू स्कूल में छात्र परीक्षा देने पहुंचे थे। लेकिन, गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें एंट्री नहीं लेने दी। छात्रों ने पुलिसकर्मियों को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। 

विज्ञापन
Bihar News: Students created ruckus after not getting entry in the exam, Gayaji News, Bihar Police investigati
हंगामा करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया जी में रविवार को सुबह 9 बजे से बिहार कंबाइंड एंटरेंस कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन बीसीईसीई 2025 का लिखित परीक्षा का लिया जा रहा है। इस दौरान गया जी शहर के प्लस टू जिला स्कूल में परीक्षा देने आए कई छात्रों ने हंगामा किया और तैनात पुलिसकर्मी द्वारा मनमानी किए जाने पर विरोध किया। छात्रों का कहना था कि हम लोग आधार कार्ड लेकर आए हैं लेकिन मैट्रिक के सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी भी मांगी जा रही है जबकि हम लोग मैट्रिक का सर्टिफिकेट लेकर नहीं आए हैं और एडमिट कार्ड में भी नहीं लिखा हुआ है कि मैट्रिक का सर्टिफिकेट लेकर आना है। आप बताइए कि अब हम लोग क्या करें?

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक हॉल में 51 दूल्हे लेकर पहुंचेंगे बारात, मां वैष्णो देवी सेवा समिति करा रही सामूहिक विवाह
विज्ञापन


फोटो कॉपी लाकर देने को कहा गया
गुस्साए छात्रों ने कहा कि तैनात पुलिस कर्मी के द्वारा हम लोगों को एंट्री नहीं दिया जा रहा है। हम लोग एग्जाम देने से वंचित रह जाएंगे, इसलिए हम लोग विरोध हंगामा कर रहे हैं। हालांकि बाद में मजिस्ट्रेट के आने के बाद सभी का एंट्री कराया गया और उनके परिजनों को मैट्रिक के सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी लाकर देने को कहा गया। नहीं लाकर दिए जाने पर सेकंड शिफ्ट में होने वाली लिखित परीक्षा में बैठने से वंचित कर दिया जाएगा। इधर, छात्रों का हंगामा देखकर पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed